आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से वर्ल्ड कप का मैच चल रहा है। वहीं 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत पाकिस्तान के बीच एक में मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह को देखा जा सकता है।
भारत टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ अहमदाबाद में होने वाला है। इसी बीच पाकिस्तान की क्रिकेट टीम बुधवार 11 अक्टूबर को अहमदाबाद पहुंची थी। अहमदाबाद पहुंचने पर टीम का शानदार स्वागत किया गया। जिसका वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि अहमदाबाद में पाक टीम के स्वागत पर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है।
बता दें 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। इसे लेकर लोगों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। कई लोग एयरपोर्ट पर नारेबाजी करते हुए नजर आए। लेकिन अब अहमदाबाद में पाक टीम के स्वागत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ का कहना है कि हमारे सैनिकों के हत्यारों का स्वागत अहमदाबाद में क्यों हो रहा है? तो वहीं कुछ का कहना है कि इसमें भारत और बीसीसीआई का कोई लेना-देना नहीं है। जो भी हो रहा है वह आईसीसी के नियम को ध्यान में रखकर हो रहा है।
यह अहमदाबाद है जहां मोदी जी के भतीजे के नेतृत्व में बीसीसीआई पाकिस्तानी क्रिकेटरों को VVIP ट्रीटमेंट दे रहा है।
-उन्होंने उन्हें वीज़ा दिया,
-उन्हें बेहतरीन आतिथ्य सत्कार दिया
-संगीत समारोह का आयोजन किया
-अपने देश के 48 पत्रकारों को आमंत्रित किया।पाकिस्तान के खिलाड़ियो… pic.twitter.com/tTCq23YnRo
— NationalForum (@RashtraManch) October 12, 2023
वहीं वीडियो के कमेंट बॉक्स में पढ़ा जा सकता है, जिसमें एक यूजर ने लिखा कि, ‘गजब है दिन रात इनके लिए गलियों भी निकालेंगे और नाच नाच के इनका स्वागत भी करेंगे।’ वहीं एक यूजर ने लिखा कि, ‘एक तरफ पाकिस्तान अपने देश के सैनिकों को मार रहा है और वहीं ये लोग उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं।’ ऐसे कई मिलि-जुली कमेंट्स बॉक्स में पढ़े जा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





