लॉकडाउन होने पर सख्ती के अलावा पुलिस कर रही है ऐसा नेक काम

Summary :

कोरोना वायरस के कोहराम के चलते पूरा देश अब 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के कोहराम के चलते पूरा देश अब 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। इसका साफ-साफ यही मतलब है कि आपको अब अगले 21 दिनों के लिए घर के अंदर ही रहना है,जब तक की बहुत ज्यादा जरूरी ना हो। इसलिए अगर आपको कोई जरूरी काम नहीं है तो अब घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं जाएं क्योंकि ऐसा करते पाए जाने पर सजा और जुर्माने दोनों का ही आपको भुगतान करना पड़ सकता है। 
लोग घर के अंदर ही रहें इसके लिए पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है। जो भी शख्स बाहर सड़को पर ऐसे ही घूमता दिख रहा है उससे पूछताछ कर रहे है और जरूरत पडऩे पर सख्त रवैया भी अपनाया जा रहा है। वैसे इतना ही नहीं हमारी पुलिस लॉकडाउन में फंसे गरीब-असहाय लोगों की मदद भी बढ़चढ़ कर रही है। वैसे इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरें भी हैं,जिसे देख लो अब सैल्यूट कर रहे हैं। 
पंजाब पुलिस है एक्शन में
@Supriya23bh ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को 24 मार्च को शेयर किया है। उन्होंने लिखा एक्शन में पंजाब पुलिस। वीडियो में पंजाब पुलिस के दो पुलिसकर्मी गरीबों के घरों जाकर राशन की बोरियां बांट रहे हैं। इस काम के लिए उनकी खूब तारीफ भी की जा रही है। वैसे वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। 

इज्जतनगर की है यह तस्वीरें
बेरली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह सारी फोटोज पोस्ट करी है। उन्होंने लिखा है @ShaileshP_IPS  के निर्देश पर  #bareillypolice  इज्जतनगर द्वारा विभिन्न जगहों पर लॉकडाउन में फंसे गरीब और असहाय लोगों को भोजन दिया गया। 

खाने का सामान घर तक पहुंचाया
24 मार्च को करीब 11 बजे प्रयागराज पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि थाना सरायइनायत अन्तर्गत ग्राम दुबावल में लॉकडाउन के कारण रामसिंह  बिंद के घर में खाद्य सामाग्री नहीं है। उक्त सूचना पर प्र.नि. सरायइनायत द्वारा तत्काल रामसेवक बिंद के घर खाना,दूध और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जा सके।

बेंगलुरू की यह तस्वीर
धारा 144 लागू हो जानें के बाद बेंगलुरू पुलिस ने बेघरों और गरीबों की पूरी तरह से सहायता की है। लोग पुलिस के इस काम की जमकर तारीफ कर रही है। बता दें कि लॉकडाउन के समय जरूरत की हर चीज उपलब्ध रहेंगी। 

Desk Team