गमला तो गमला अब होने लगी सपोर्ट देने वाली लकड़ी की भी चोरी, यूजर बोले ‘पेड़ो को आत्मनिर्भर बना रहा है’

Summary :

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स एक बच्ची के साथ स्कूटी पर नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि आदमी पौधे को सहारा देने वाली लकड़ी को चुरा रहा है।

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की कमी नहीं है जो चोरी के अजब-गजब तरीको को सबसे सामने लाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सभी को सोचने पर भी मजबूर कर देते है, तो वही कुछ ऐसे वीडियो भी होते है जो लोगों के लिए हंसी का कारण बनते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो आया है जिसमें गमला तो गमला पौधे को सपोर्ट देने वाली लकड़ी की भी चोरी को दिखाया गया है। 
इससे पहले जी20 समिट के लिए रोड किनारे रखें गए फूल के गमलों को चोरी करने का मामला सामने आया था। वायरल वीडियो में देखा गया था। दो शख्स एक महंगी गाड़ी से फूलों के गमले को चोरी करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब नाम कमाया था। लेकिन आज की खबर में कुछ ऐसा नहीं हुआ है। इस बार फूल के गमलों को कुछ नहीं हुआ, इस बार फूल के गमले को छोड़ कर चोर पेड़ को सपोर्ट देने वाले लकड़ी को चोरी करके ले गए। अब इस वीडियो को देखने के बाद आपका क्या सोचना होगा ये भी देखने वाली है। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स एक बच्ची के साथ स्कूटी पर नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि आदमी पौधे को सहारा देने वाली लकड़ी को चुरा रहा है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि वह वहीं लकड़ी उखाड़ देता है, इसके बाद वह स्कूटी पर बैठी छोटी बच्ची को थमा देता है। जैसी आदमी लकड़ी लेता है, वहां से चला जाता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है “निर्लज्ज लोग”। वही इस वीडियो को देखने वालो की संख्या 13.3 से अधिक है। साथ ही इस वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या सैंकड़ो में है। इस वीडियो को देखने के आपका क्या रिएक्शन होगा ये तो हमे नहीं पता लेकिन एक लिखता है “बैसाखियों को हटाकर पेड़ो को आत्मनिर्भर बना रहा है”। एक यूजर लिखता है “बच्ची भी सोच रही होगी केसे चोर पप्पा मिले है”। 

Desk Team