लॉकडाउन से परेशान बूढ़ी दादी ने चप्पल से कर दी ‘कोरोना’ की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

देशभर में तबाही मचाने वाली महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप अब चारों ओर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है।

देशभर में तबाही मचाने वाली महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप अब चारों ओर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार घरों पर रहने और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है। 
अब ऐसे में लोग घर पर रहकर बहुत बोर भी हो रहे है तो ऐसे में सब सोशल मीडिया पर अपना समय बिता रहे हैं और तरह-तरह की मजेदार वीडियो बना रहे हैं। हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बूढ़ी अम्मा काफी ज्यादा गुस्से में दिख रही है तभी उन्होंने सड़क पर लगे कोरोना वायरस के लोगो को देखकर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया है।   
वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि  सड़क पर कोरोनावायरस का लोगो लगा हुआ था  और जिसके साथ में लिखा था ‘कोरोना को हराना है’। बस फिर क्या जैसे ही अम्मा ने इसे देखा और  अपनी चप्पल उतारी और सड़क पर जोर-जोर से मारने लगीं,जिसको देखकर वहां खड़े लोगों की हंसी छूट गई। बता दें कि इस वीडियो को टीम राजस्थान नाम के टिकटॉक पेज ने शेयर किया है। 
@sroyal2219

Corona ko padi chappal ##arielsharetheload ##gharbaithoindia ##tiktokindia_ ##rajasthan ##marwadi

♬ original sound – Kamal Bishnoi

यह वीडियो को राजस्थान के बालोतरा का बताया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक  8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। वैसे ये वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद भी रहा है। 
ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18,601 हो गई है,इनमें  590 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 3,252 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए।

Desk Team