मुंबई में नज़र आया अयोध्या जैसा राम मंदिर, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया धमाल

Summary :

Mumbai Ram Mandir Viral Video : अयोध्या नगरी में राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा होने के बाद हमारे प्रिय रामलला की विधिपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा भव्यपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुकी हैं। लेकिन आपको जानकारी दें कि मुंबई के ओशिवारा में भी अयोध्या जैसा ही दिखने वाला राम मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर में भी भगवान श्रीराम को विराजमान किया जाएगा। इस मंदिर के निर्माण का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। यहां देखें वायरल वीडियो Video | Replica of Ayodhya Ram Mandir under construction at MHADA Ground, Near Oshiwara Metro Station in Jogeshwari…

Mumbai Ram Mandir Viral Video

Mumbai Ram Mandir Viral Video : अयोध्या नगरी में राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा होने के बाद हमारे प्रिय रामलला की विधिपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा भव्यपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुकी हैं। लेकिन आपको जानकारी दें कि मुंबई के ओशिवारा में भी अयोध्या जैसा ही दिखने वाला राम मंदिर बनाया गया है।

PM Modi at Ram Mandir
PM Modi at Ram Mandir

इस मंदिर में भी भगवान श्रीराम को विराजमान किया जाएगा। इस मंदिर के निर्माण का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @Mumbaikhabar9 नाम के अकाउंट से हैंडल किया गया

पिछले कुछ समय से ओशिवारा में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। ये वायरल (Mumbai Ram Mandir Viral Video) वीडियो ‘X’ नाम की सोशल मीडिया वेबसाइट पर ‘MUMBAI NEWS’ नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “जोगेश्वरी पश्चिम में ओशिवारा मेट्रो स्टेशन के पास, म्हाडा ग्राउंड में निर्माणाधीन अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति”। वीडियो केवल 22 सेकंड का है लेकिन इसमें मंदिर का एक त्वरित दृश्य और नारियल फोड़े (Mumbai Ram Mandir Viral Video) जाने के साथ निर्माण की शुरुआत दिखाई गई है।

राम मंदिर की मिट्टी और सरयू नदी के पानी का हुआ इस्तेमाल

Mumbai Ram Mandir Viral Video
Mumbai Ram Mandir Viral Video

इस मंदिर का निर्माण भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे ने करवाया है। उन्होंने अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर की मिट्टी और सरयू नदी के पानी का भी इसमें उपयोग किया है। लोग मंदिर (Mumbai Ram Mandir Viral Video) को लेकर बहुत उत्साहित हैं और भगवान राम की विशेष प्रतिमा देखने के लिए वहां जाना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर वे अयोध्या नहीं जा सकते तो यहां आकर रामलला के दर्शन करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma