रिपलिंग के संस्थापक प्रसन्ना शंकर ने अपनी पत्नी पर बेवफाई और पुलिस उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के चैट दिखाते हुए दावा किया कि दिव्या अनूप नाम के व्यक्ति के साथ अफेयर में है। तलाक और बेटे की कस्टडी को लेकर चल रहे इस विवाद में प्रसन्ना ने पुलिस पर अवैध निगरानी का भी आरोप लगाया है।
सॉफ्टवेयर कंपनी रिपलिंग के संस्थापक प्रसन्ना शंकर ने अपनी अलग रह रही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के बारे में भी बताया। प्रसन्ना और उनकी पत्नी के बीच तलाक और बेटे की कस्टडी को लेकर लड़ाई चल रही है। रविवार शाम को एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने आरोप लगाया कि चेन्नई पुलिस उनपर अवैध रूप से नजर रख रही है और वह पुलिस से भाग रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के चैट भी दिखाए।
पत्नी की बेवफाई के सबूत मिले
शंकर ने दावा किया कि जब उन्हें अपनी पत्नी की बेवफाई के सबूत मिले, तो उन्होंने तलाक की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने कहा, मुझे पता चला कि दिव्या अनूप नाम के एक शख्स के साथ 6 महीने से ज्यादा समय से अफेयर चल रहा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किये हैं। पहले स्क्रीनशॉट में दिव्या मैसेज करती है कि, क्या तुम एक्स एल साइज के कंडोम खरीद कर ले आओगे।
— Prasanna S (@myprasanna) March 23, 2025
पत्नी के दर्ज की शिकायत
प्रसन्ना ने आगे बताया कि उनकी पत्नी ने उनके नौ वर्ष के बेटे का अमेरिका में अपहरण कर लिया, जिसके बाद उन्होने अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में मामला दर्ज किया। फैसला प्रसन्ना के पक्ष में आया, जिसके कारण दोनों पक्षों ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। लेकिन बाद में पत्नी ने भारत में आकर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया।
पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ अपने बेटे के अपहरण की शिकायत भी दर्ज कराई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस अधिकारी देर रात उनके होटल पहुंचे। गिरफ्तारी के डर से वह अपने बेटे के साथ मौके से भाग गया।
प्रसन्ना पर लगाए आरोप
पत्नी दिव्या ने शंकर के दावों का खंडन किया और इसके बजाय उस पर गलत काम करने का आरोप लगाया। दिव्या ने शंकर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह महिलाओं की गुप्त रिकॉर्डिंग करता है। उसने आरोप लगाया कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसे सिंगापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।
पत्नी की गंदी हरकतें देख पति पहुंचा कोर्ट, जज ने कहा- मर्द भी तो ऐसा ही करते हैं


Download Android App
Download iOS App



