सड़क थी जाम तो पैराशूट से एग्जाम सेंटर पहुंचा छात्र, वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

Summary :

महाराष्ट्र के सतारा से एक बीकॉम छात्र पैराग्लाइडिंग की मदद से परीक्षा केंद्र पहुंचा

महाराष्ट्र के सतारा से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामले सामने आया है। यहां सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम से परेशान होकर एक छात्र हवा में उड़कर एग्जाम देने सेंटर पर पहुंचा। जी हां, शहर में लगे लंबे जाम के चलते सतारा में एक स्टूडेंट ने पैराग्लाइडिंग का सहारा लिया और तब जाकर अपने एग्जाम सेंटर में एंट्री ली। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। पैराग्लाइडिंग कर रहे छात्र का नाम समर्थ महांगडे है। छात्र महाराष्ट्र के सतारा जिले के पास एक गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, उस दिन छात्र का एग्जाम था, परीक्षा शुरु होने में सिर्फ 20 मिनट ही शेष थे। रास्ते में लंबा जाम लगा था, इसलिए छात्र ने हवा में पैराग्लाइडिंग कर सेंटर पहुंचने का प्लान बनाया।

क्या है पूरा मामला?

रिपोट्स के अनुसार, पैराग्लाइडिंग करने वाला छात्र समर्थ महांगडे बीकॉम फर्स्ट इयर का छात्र है। छात्र वीकेंड पर पंचगनी में जूस का स्टाल लगाए हुए था। इसी बीच उसके किसी दोस्त ने उसे कॉल कर बताया की जो परीक्षा पोस्टपोन हो गई थी वह आज ही होने वाली है। ऐसे में परीक्षा शुरु होने में सिर्फ 20 मिनट ही बचे थे। सड़क पर भीषण जाम लगा हुआ था, ऐसे में छात्र परेशान होकर इस समस्या से निपटने के लिए पैराग्लाइडिंग की मदद लेता है। चूकि पंचगनी एक पहाड़ी इलाका है तो यहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग करने आते हैं। इसके लिए वहां टीम भी मौजूद रहती है। सभी ने समर्थ की मदद की और उसे समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचाने में मदद भी की।

यहां देखें वायरल वीडियो

Source: @insta_satara (instagram)

वायरल वीडियो को @insta_satara नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही लोग इस छात्र की सूझबूझ की सराहना भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।