Roadside Singer Viral Video : हमारे देश के अलग-अलग कोनों में बहुत से अनगिनत टैलेंटेड लोग मौजूद है। किसी को खेल-कूद पसंद है तो कोई नाचने-गाने की कला में माहिर है। पहले के समय में जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इतने विकसित नहीं थे तो ऐसे लोगों को खोज पाना बहुत ही मुश्किल और चुनौती भरा काम होता था।
लेकिन अब लोगों को जैसे ही कोई ऐसा शख्स नज़र आता है जिसके अंदर टैलेंट कूट-कूट के भरा हुआ होता है तो वे तुरंत ही उसका वीडियो (Roadside Singer Viral Video) बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर देते है। इसके आगे का सारा काम नेटिज़ेंस कर देते है और पल भर में ही वो वीडियो वायरल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @just.indian.things नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Roadside Singer Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क के किनारे खड़ा हुआ है। सड़क किनारे ही उसने एक स्पीकर रखा हुआ है और इतना ही है बल्कि उसके हाथ में एक माइक भी नज़र आ रहा है। देखते ही देखते वह सड़क के किनारे खड़े होकर गाना शुरू कर देता है।
बता दें कि वायरल वीडियो (Roadside Singer Viral Video) में शख्स ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना जाता हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स की आवाज इतनी सुरीली और मधुर है कि लोग अब वीडियो देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा शख्स ने अपने ठीक सामने एक बॉक्स रखा हुआ है जिसमें लोग पैसे डालते हुए दिखाई दे रहे है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

वायरल वीडियो (Roadside Singer Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @just.indian.things नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक वीडियो (Roadside Singer Viral Video) को लाखों की संख्या में व्यूज मिल गए है। वीडियो देखने के बाद लोग शख्स की तारीफ़ करते नहीं थक रहे है। एक यूजर ने लिखा- एक आदमी अपना घर चलाने के लिए कुछ भी कर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह आदमी नेशनल सिंगिंग शो के जज से बेहतर है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या मधुर आवाज है, सलाम है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इस शख्स के लिए काफी रिस्पेक्ट है।


Download Android App
Download iOS App



