सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शेर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्कॉटलैंड के एडिंगबर्ग जू का है जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई है। शेर अपने बाड़े में बैठा हुआ था और उसपर उसके ही बच्चे की अटैक करने की कोशिश की।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मां बैठी हुई थी और पीछे से दबे पांव बच्चे ने आकर पकड़ लिया। उसके बाद क्या मां घबराकर घड़ी हो गई। दरअसल ऐसा करने से बच्चा शिकार करने की कला को सीख रहा था। कैैमरे में यह शेर और बच्चे का वीडियो बन गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और शेयर भी कर रहे हैं।

इस वीडियो को फेसबुक पर एडिंगबर्ग जू ने ही पोस्ट किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा, बच्चे होने के बाद जब आप आराम कर रहे हों….। इस कैप्शन को कई माता-पिता ने सहमति भी दे दी है।
यहां देखें वीडियो
बीते शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 2 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। शेर के बच्चे की कई लोगों ने जमकर तारीफ भी कई हैं।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ये कितना क्यूट है…. दूसरे यूजर ने कहा, इस वीडियो ने मेरा दिन तो बना दिया। वाकई शानदार वीडियो, मैं ये वीडियो अपने दोस्तों को दिखाऊंगी।

खबरों के अनुसार, इसी साल अगस्त में रोबर्टा नाम की शेरनी ने 5 बच्चों को जन्म दिया था और उनमें से तीन ही बच्चे बच पाए बाकी दो की मोत हो गई। शेर के इन बच्चों के पिता का नाम जयेंद्र है। एडिंगबर्ग जू में ये साल 2012 में आए थे।


Download Android App
Download iOS App



