एक ऐसी दादी जिन्होंने अपने आगे अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए हैं। वैसे देखा जाए तो ये दादी काफी ज्यादा स्टाइलिश है तभी तो इन्होंने अपने स्वैग से नौजवानों को पीछे छोड़ दिया है। 92 वर्षीय इस मॉडल दादी के हैरान कर देने वाले गॉर्जियस लुक ने यंगस्टर्स के पसीने छुटावा दिए हैं।

खास बात यह भी है कि फैशनेबल इस दादी को रिहाना और माइली सायरस जैसी अमेरिकन हस्तियां भी फॉलो करती हैं। दादी का इंस्टाग्राम पेज baddiewinkle के नाम से है। जहां पर उन्होंने 30 लाख से ज्यादा लोगों को फॉलो किया हुआ है।
1928 में हुई थी पैदा
इस फैशनेबल दादी का नाम Helen Ruth Elam है। जबकि दुनिया इन्हें Baddie Winkle के नाम से जानती हैं। इतना ही नहीं वैसे तो दादी अमेरिकन इंटरनेट की जानी-मानी पर्सनेलिटी है।

दादी जब 85 साल की थी तब वह इंटरनेट सेंसेशन बनी। बता दें ये सब कुछ उनकी पोती की वजह से हुआ है। दादी अमेरिका के वाको में अपने 6 एकड़ के फार्महाउस में बेहद साधरण सा जीवन व्यतीत कर रही थी। वो अपना सारा समय अपने नाती-पोतों के साथ बीताती हैं।

एक दिन उनकी पोती ने दादी को ड्रेस पहनाकर एक फोटो खीची और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। फिर क्या था तभ से लेकर अब दादी इंटरनेट का चमकता हुआ सितारा बनी हुई है।

दिल एकदम जवान

दादी का गजब का स्वैग

पहनती है एक दम लाजवाब ड्रेसेस

खूब मस्ती करती है दादी

दादी की ये थी सबसे पहली पोस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि दादी ने साल 2014 में अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब तक वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 330 पोस्ट साझा कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



