कई तरह की तकनीक का सहारा लेकर अपने बच्चों पर आज के समय के माता-पिता नजरें रखते हैैं। अपने बच्चों से दूर रहने के बाद भी इन तकनीक से माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रखते हैं। हालांकि यही तकनीक कई बार बहुत ही खतरनाक साबित भी हुई है जिसके बाद लोगों को अपनी ही आंखों पर विश्वास नहीं हो पाता है।

ऐसा ही एक वाकया मेरित्जा एलिजाबेथ नाम की एक महिला के साथ हुआ है। मेरीत्जा ने ऐसा कुछ देख लिया जिसके बाद उन्हें अपनी ही आंखाें विश्वास नहीं हो रहा था। बता दें कि घर में कई सारे कैमरे मेरीत्जा ने लगाए हुए हैं ताकि वह अपने बच्चे की हर गतिविधी को देख सके। इन कैमरों की मदद से मेरीत्जा देखती हैं कि उनका बच्चा ध्यान से सो रहा है या नहीं।
मेरीत्जा एलिजाबेथ शुक्रवार की रात को जब मॉनीटर में अपने बच्चे को देख रही थीं। उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक बच्चे का भूत पालने अपने उनके बच्चे के साथ सो रहा है। पहले तो विश्वास नहीं हो रहा था मेरीत्जा को लेकन बाद में उन्होंने जब बिल्कुल पास से कैमरे की फुटेज देखी तो उन्हें आराम से एक बच्चे का भूत नजर आ गया।
मेरित्जा का थोड़ी देर बाद ही सस्पेंस खत्म हो गया था। दरअसल यह एक ऑप्टिकल भ्रम था। बता दें कि पालने में गद्दे की ब्रांडिंग लगी हुई थी और वह कोई बच्चा भूत नहीं था बल्कि परछाई थी। सोशल मीडिया पर भी इस तस्वीर को मेरीत्जा ने पोस्ट कर दिया था। मेरीत्जा ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की उसमें साफ तौर पर दिखा रहा था कि बच्चे के साथ पालने में एक बच्चा सो रहा है। जिसका मुंह खुला हुआ है।

मॉनीटर के अंदर जब रात को बिस्तर देखा तो किसी भूत की तरह ही बच्चे का चेहरा नजर आ रहा था। बच्चे को जिस पालने में सुलाया गया था उसमें एक गद्दा भी था। उस गद्दे पर एक बच्चे की तस्वीर चिपकी हुई थी। उस गद्दे से तस्वीर को बच्चे के पिता नहीं निकाला था जिसकी वजह से वह बच्चा किसी भूत की तरह लग रहा था।


Download Android App
Download iOS App



