Slogan On Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के 10 प्रसिद्ध देशभक्ति नारें, पढ़कर रगो में भरेगा जोश

Summary :

Slogan On Independence Day: हर वर्ष 15 अगस्त को हमारा देश भारत आजादी का यह पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इसी दिन 1947 में हमें ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। यह दिन न केवल हमें स्वतंत्रता की याद दिलाता है बल्कि हमारे वीर जवानों के बलिदान और साहस को भी सम्मान देता हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को आजाद करवाने में भूमिका निभाई। इस दिन लहराते तिरंगे को देखकर, दिल में अलग ही जोश, गर्व और देशभक्ति उमड़ती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेज, ऑफिस, घर, सोसाइटी और सामाजिक…

Slogan On Independence Day

Slogan On Independence Day: हर वर्ष 15 अगस्त को हमारा देश भारत आजादी का यह पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इसी दिन 1947 में हमें ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। यह दिन न केवल हमें स्वतंत्रता की याद दिलाता है बल्कि हमारे वीर जवानों के बलिदान और साहस को भी सम्मान देता हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश को आजाद करवाने में भूमिका निभाई। इस दिन लहराते तिरंगे को देखकर, दिल में अलग ही जोश, गर्व और देशभक्ति उमड़ती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेज, ऑफिस, घर, सोसाइटी और सामाजिक संस्थाओं में देशभक्ति की एक अलग ही गूंज सुनाई देगी, जो आपकी रगों को जोश भर देता है। अपने भाव को अभिव्यक्त करने के लिए आपको कुछ देशभक्ति नारे बताते हैं।

नारों का महत्व

Slogan On Independence Day

नारा शब्दों का वह भाव हैं जो हमारे अंदर जोश भर देता है। इसके जरिए हम लोगों में ऊर्जा, भावना, देशभक्ति और संदेश पंहुचा सकते हैं। स्वतंत्रता के दौरान भी हमारे वीर जवानों ने भी जागरूकता, साहस और एकता के लिए कई नारे दिए थे जैसे- ‘जय हिन्द’, ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय, और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’। आज भी ये नारे हम उस दौर में अपने वीर जवानों के संघर्ष को याद दिलाते हैं।

प्रसिद्ध और जोशीले नारे (Slogans On 15 August)

Slogan On Independence Day

1. ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ – श्यामलाल गुप्ता
2. ‘आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ – चंद्रशेखर आजाद
3. ‘जिंदगी तो अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो जनाजे उठाये जाते हैं’- भगत सिंह
4. ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है’- राम प्रसाद बिस्मिल
5. ‘वंदे मातरम्’ – बंकिमचंद्र चटर्जी
6. ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ – अल्लामा इकबाल
7. ‘करो या मरो’- महात्मा गांधी
8. ‘आओ मिलकर मनाएं आज़ादी का पर्व, भारत हो हमारा सबसे गर्व’
9. ‘शहीदों की कुर्बानी को याद रखेंगे हम, देश की आन-बान और शान बढ़ाएंगे हम’
10. ‘देश के लिए जीना है, देश के लिए मरना है’

डिजिटल युग में नारे की अहमियत

Slogan On Independence Day

आज की डिजिटल दुनिया में भी देशभक्ति के नारे अपनी एक अलग ही ताकत रखते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आपको सोशल मीडिया पर खूब सारे देशभक्ति नारे फोटो, पोस्टर, वीडियो में दिख जाएंगे। इस दिन स्कूल-कॉलेज में विशेष कार्यक्रम भी किए जाते हैं और रैली भी निकली जाती है, जिसमें बच्चे देशभक्ति नारे देकर जनता में देशभक्ति और देशप्रेम जगाते हैं। हम सभी को ये ध्यान रखना चाहिए कि ये नारे सिर्फ सोशल मीडिया और स्वतंत्रता दिवस तक ही सीमित न रह जाएं, बल्कि हर दिन हमें देश के लिए योगदान देना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस पर जो ये नारे गूंजते हैं, यह सिर्फ शब्द नहीं बल्कि हमारी आत्मा से निकली आवाज होती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि यह आज़ादी कितनी मुश्किल से मिली, कितने क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बजी लगाकर देश को स्वतंत्र करवाया। हम सभी भारतवासियों की भी जिम्मेदारी बनती हैं कि हम इसे बनाएं रखें और अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।

यह भी पढ़ें: 79th Independence Day 2025: कुछ इस तरह मनाएं आजादी का जश्न, दिन बन जाएगा और खास

79th Independence Day 2025: भारत 2025 में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पूरे भारतवर्ष में आजादी का यह पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के बलिदान और देश की आजादी की याद दिलाता है।15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी मिली थी, इस साल यानि 2025 में भारत को आज़ाद हुए पूरे 78 वर्ष हो चुके हैं। 1947 को भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाता है, इसलिए 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस पर्व को स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और संस्थाओं में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन परेड और विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस मानाने के कुछ आइडियाज और परेड की कुछ खास झलकियां। आगे पढ़ें… 

 

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।