एक Order को डिलीवर करने के लिए पहुंचे इतने Delivery Boys, ये देख शख्स ने पकड़ा माथा

Summary :

Swiggy App Order 6 Delivery Boys: कभी-कभी ऑनलाइन खाना परेशानी का कारण भी बन जाता है और यह तब और बुरा हो जाता है। जब आप किसी नामी ब्रांड का ऐप यूज कर रहे हो। ठीक एक आदमी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लड़के ने स्विग्गी से कुछ-कुछ आर्डर किया था। लेकिन ऐसी समस्या हो गई कि उसके घर 6 डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पहुंच गए। खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा  वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी ने कई कोशिश की पर हर बार कोशिश नाकाम हो गई। इसलिए आदमी ने दूसरे प्लेटफार्म से अपना सामान मंगवा…

Swiggy App Order 6 Delivery Boys
Swiggy App Order 6 Delivery Boys: कभी-कभी ऑनलाइन खाना परेशानी का कारण भी बन जाता है और यह तब और बुरा हो जाता है। जब आप किसी नामी ब्रांड का ऐप यूज कर रहे हो। ठीक एक आदमी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लड़के ने स्विग्गी से कुछ-कुछ आर्डर किया था। लेकिन ऐसी समस्या हो गई कि उसके घर 6 डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पहुंच गए।
Swiggy App Order 6 Delivery Boys

खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा

 वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी ने कई कोशिश की पर हर बार कोशिश नाकाम हो गई। इसलिए आदमी ने दूसरे प्लेटफार्म से अपना सामान मंगवा लिया। लेकिन जब उसके घर 6 डिलीवरी बॉयज एक ही तरह की चीज लेकर पहुंचे। तो वह दंग रह गया।  चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Swiggy App Order 6 Delivery Boys

ऑर्डर कैंसल के स्टेट्स के चलते हुई ये समस्या

दरअसल आदमी क ऑर्डर किया पैसे कट गए। लेकिन स्टेटस में ऑर्डर दिख रहा है। ऐसे में उसने फिर से आर्डर किया और वही सब हुआ। इसके बाद कैश ऑन डिलीवरी करने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद स्विग्गी एप बंद कर जेप्टो से फ्रेश आर्डर किया।

Courtesy : वीडियो को  एक्स पर @pranayloya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

कस्टमर स्पोर्ट वालों ने दी कोई प्रतिक्रिया

आदमी आगे बताता है कि मेरा फोन अचानक बजने लगा अलग-अलग डिलीवरी बॉयज मुझे बार-बार कॉल करने लगे। मेरी शिकायत पर कस्टमर सपोर्ट वालों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसलिए डिलीवरी बॉयज मेरे ऑर्डर लेकर पहुंच गए। आखिरकार कुछ घंटे तक के बाद अब मेरे पास 20 लीटर दूध, 6 किलो डोसा बैटर, 6 पैकेट अनानास है। हालांकि यह वीडियो अब तक 2 लाख 48 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वह 1000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। हालांकि लोग स्विग्गी के खराब सर्विस की आलोचना कर रहे हैं। तो कई लोग मजे भी ले रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team