आप भी बचपन में स्कूल जाते होंगे और हो सकता है कि आपने अपन टीचर से कभी डाट या मार भी खाई हो। अब ऐसा ही ताजा मामला पूर्वोत्तर दिल्ली के तुकमीरपुर इलाके से सामने आ रही है। जहां के एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा के एक छात्र को हिंदी की किताब लाना भूल जाने पर एक टीचर ने एक बच्चे को ऐसा थप्पड़ मारा कि अब बच्चा अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने दी जानकारी
दिल्ली के एक छठी कक्षा के बच्चे को टीचर ने किताब न वजह से ऐसा मारा कि वो अब अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने के कहा कि शनिवार को पुलिस को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि एक 12 वर्षीय लड़के को उसके स्कूल शिक्षक द्वारा सात अगस्त को पिटाई के बाद भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस बात की जानकरी गुरुवार को दी।
.jpg)
मामला किया गया दर्ज
अधिकारी ने बताया कि लड़के के पिता की शिकायत पर शनिवार को दयालपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 341 (गलत तरीके से रोकने की सजा) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, लड़का स्कूल में अपनी हिंदी पाठ्यपुस्तक लाना भूल गया था, जिससे स्कूल के टीचर नाराज हो गए थे।
.jpg)
रिपोर्ट के अनुसार जब लड़का क्लास से बाहर जा रहा था तो टीचर ने उसे जाने से रोका और छात्र को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता की गर्दन भी दबाई थी। घटना के बाद लड़के की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके पिता पुलिस के पास गए। उन्होंने बताया कि शिक्षक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। हालांकि अब भी मामले की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



