जब मिल पड़े शुक्र, बृहस्पति और चंद्रमा तब दिखा ऐसा नजारा, 1 मार्च को नजर आएगा बड़ा खगोलीय घटना

Summary :

शुक्र, बृहस्पति और चंद्रमा हाल ही में आकाश में एक साथ आए, जिससे एक और अप्रत्याशित दृश्य बना। सोशल मीडिया पर इस घटना की कई तस्वीरें वायरल होती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात है कि यूरोपियन स्पेस एजेंसी और यूके स्पेस एजेंसी दोनों ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की।

विज्ञान आज इतना आगे बढ़ चूका है कि आप घर बैठ कर आसानी से अंतरिक्ष के बारे में पता कर सकते है। लोगों को अंतरिक्ष की बातों को जानने में काफी मजा आता है। खगोलीय घटनाओं का अवलोकन करना बहुत ही असामान्य है। मनुष्य को अंतरिक्ष का बहुत सीमित ज्ञान है, इसलिए जब वह अंतरिक्ष से संबंधित विशेष घटना देखता है, तो वह हैरान रह जाता है। हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसने सभी लोगों को सोच में डाल दिया है। 
शुक्र, बृहस्पति और चंद्रमा हाल ही में आकाश में एक साथ आए, जिससे एक और अप्रत्याशित दृश्य बना। सोशल मीडिया पर इस घटना की कई तस्वीरें वायरल होती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात है कि यूरोपियन स्पेस एजेंसी और यूके स्पेस एजेंसी दोनों ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। ये चित्र शुक्र, बृहस्पति और चंद्रमा के मिलन को दर्शाते हैं जब तीनो ग्रह एक साथ आए थे। 22 फरवरी की शाम यह खगोलीय घटना कैमरे में कैद हो गई। 

अगर आप इस अंतरिक्ष के बारे थे और फिर भी इस घटना के साक्षी बनने की इच्छा रखते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 1 मार्च को इससे भी ज्यादा असाधारण नजारा देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि शुक्र और बृहस्पति एक मार्च को एक दूसरे के करीब आते हुए दिखता हुआ नजर आएगा।
चूंकि दोनों ग्रह एक ही सामान्य दिशा में यात्रा करेंगे तब ऐसा प्रतीत होगा जैसे वे मिल रहे हैं, हकीकत में वे एक दूसरे से बहुत दूर होंगे। लोगों ने बीते बुधवार को बेहद खास पल देखा जब चांद और तीनो ग्रह एक साथ आए थे।  क्योंकि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है, उनका संक्षिप्त मिलन केवल एक मिनट तक चला। सोशल मीडिया पर इस घटना की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

Desk Team