शादी हर शख्स की लाइफ का बेस्ट डे होता है। हर कोई अपनी शादी के सपने सजाता है और उसे पूरा भी करता है। अमीर हो या गरीब शादी सबके लिए खास होती है मगर ताइवान में एक अरबपति बिजनेसमैन के लिए उसकी शादी का दिन ही उसकी जिंदगी का आखिरी दिन बन गया। इस समय ताइवान में 18 साल के अरबपति बिजनेसमैन की शादी और मौत की चर्चा में बनी हुई हैं।

दरअसल, ताइवान के इस अरबपति बिजनेसमैन का नाम लाई था और वो एक गे था और लाई ने एक आदमी से ही शादी की थी। लाई नाम के इस शख्स को विरासत में 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति मिली लेकिन समलैंगिक शादी रचाने के 2 घंटे में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, लाई की मां ने उसके पार्टनर पर हत्या का शक जताया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लाई की लाश 4 मई को एक बहुमंजिला इमारत में मिली थी। ग्राउंड फ्लोर पर लाई की लाश पड़ी थी, यहीं उसका पार्टनर हसिया भी रहता था। हासिया लाई से उम्र में बड़ा है। 26 साल के हसिया और लाई ने शादी रजिस्टर्ड कराई थी। हसिया और लाई दोनों के पिता रियल स्टेट बिजनेस में थे। 19 मई को लाई की मौत की खबर दुनिया के सामने आई।

लाई की मां चेन ने आरोप लगाया है कि उसके पैसे के लिए उसके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा है कि उनका बेटा गे नहीं था। मौत से पहले वो हसिया से केवल दो बार मिला था, पहली बार अपने पिता के अंतिम संस्कार में मिला था। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि लाई कभी सुसाइड नहीं कर सकता है और उसे पैसों के लिए ही मारा गया है।

बताते चले कि लाई के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि वो 10वीं मंजिल से गिरा नहीं है। उसके पेट में कोई ब्लड फ्लो भी नहीं है, उसे जहर दिया गया होगा। खास बात ये है कि ताइवान में सेम सेक्स मैरिज कानूनी तौर पर वैध है। ऐसी शादियों में पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर की विरासत भी हासिल कर सकता है। पुलिस लाई की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



