Teacher की हैवानियत ने 14 साल के छात्र को पहुंचाया ICU, अपाहिज होने से बचा बच्चा

Summary :

आए दिन स्कूल से जुड़ी खबरों का सिलसिला इंटरनेट पर बना रहता है। इस बार 14 साल के एक छात्र को क्लासरूम में दोस्त से बात करना भारी पड़ गया। इस बात पर महिला टीचर को इतना गुस्सा आया कि उसने बुरी तरह से छात्र को सजा दी। जिसकी वजह से छात्र को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। चलिए आगे जानते हैं पूरा माजरा।   आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि बच्चे को हेड से ज्यादा मरना या प्रताड़ित करना अपराध माना जाता है। एक टीचर पर कई जिम्मेदारियां होती हैं जिनमें से एक जिम्मेदारी होती है कि…

आए दिन स्कूल से जुड़ी खबरों का सिलसिला इंटरनेट पर बना रहता है। इस बार 14 साल के एक छात्र को क्लासरूम में दोस्त से बात करना भारी पड़ गया। इस बात पर महिला टीचर को इतना गुस्सा आया कि उसने बुरी तरह से छात्र को सजा दी। जिसकी वजह से छात्र को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। चलिए आगे जानते हैं पूरा माजरा।

 

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि बच्चे को हेड से ज्यादा मरना या प्रताड़ित करना अपराध माना जाता है। एक टीचर पर कई जिम्मेदारियां होती हैं जिनमें से एक जिम्मेदारी होती है कि वो अपने छात्रों के व्यक्तित्व का विकास कर उसके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करे। लेकिन अगर यही टीचर छात्रों को प्यार से समझाने के बजाए उसे थर्ड डिग्री वाली सजा देने लगे, तो क्या कहेंगे? बता दें कि चीन से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

दरअसल, ये मामला साउथ चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा का है। जहां क्वान तैंग मिडिल स्कूल में महिला टीचर की सजा ने एक छात्र को लगभग अपाहिज ही कर दिया था। छात्र की उम्र 14 साल बताई जा रही है। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने मैडम के सामने ही अपने दोस्त से बातचीत की। बता दें कि लियु सरनेम का यह छात्र कई दिनों तक टीचर की हैवानियत झेलता रहा। टीचर ने उसे सजा के तौर पर 200 बार उठक-बैठक करने को कहा था। छात्र ने किसी तरह सजा पूरी तो कर ली, लेकिन इससे उसके पैर की मांसपेशियों में खिंचावट और टिशूज में परेशानी आ गई।

इस सजा के बाद छात्र कई दिनों तक दर्द में रहा। इस दौरान उसने जब फिजिकल एजुकेशन क्लास से लीव भी मांगी, तो महिला टीचर ने यह कहकर ग्राउंड के चक्कर लगवा दिए कि स्लो जॉगिंग से सब ठीक हो जाएगा। नतीजा ये हुआ कि बच्चे का लिवर डैमज हो गया। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। अस्पताल ले जाने पर पता च

Desk Team