बीते बुधवार को भारत ने चंद्रयान के साउथ पोल पर लैंडिंग कर एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। कल वो पल था जब सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया था। देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम व्यक्ति सभी के दिल दिमाग और मुंह से एक ही आवाज आ रही थी भारत माता की जय। चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को खुद फोन करके बधाई दी।
आपको बता दे कि इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में विश्व सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गए हुए है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी जमीन से इसरो के वैज्ञानिकों के साथ सभी लोगों को संबोधित किया। अब उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी बोलेंगे कि हर भारतीय के दिल में तिरंगा बसता है।
बुधवार 23 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में चल रहे समिट के दौरान एक ग्रुप फोटो के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भारतीय तिरंगे को जमीन पर देखा तो उनको काफी असहजता महसूस हुई। हर भारतीय की तरह उन्होंने सबसे पहले उसे तिरंगे को उठाकर अपने जेब में रख लिया और यह सुनिश्चित किया कि उसके ऊपर कोई कदम ना रख सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखा-देखी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने भी ठीक ऐसा ही किया और उन्होंने भी अपने झंडे को अपने पास रख लिया।
#WATCH | Johannesburg, South Africa | PM Narendra Modi notices Indian Tricolour on the ground (to denote standing position) during the group photo at BRICS, makes sure to not step on it, picks it up and keeps it with him. South African President Cyril Ramaphosa follows suit. pic.twitter.com/vf5pAkgPQo
— ANI (@ANI) August 23, 2023
अब प्रधानमंत्री मोदी का यही वीडियो सोशल मीडिया के सभी जगह पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तिरंगे को अपने जेब में रखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चीनी राष्ट्रपति और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस सबमिट में उम्मीद लगाई जा रही थी कि रूस के राष्ट्रपति खुद आएंगे लेकिन उन्होंने अपनी जगह पर विदेश मंत्री को भेजा जो इस बैठक में शामिल रहे।