डॉग पालना हर किसी को पसंद होते है, लेकिन पिटबुल एक ऐसा डॉग है, जिसे शायद हर कोई पसंद करता है। लेकिन ये दिखने में बहुत ही डरावने होते हैं। फिलहाल अगर आप दुनिया के सबसे बड़े पिटबुल को देखेंगे तो यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो चलिए आगे देखते हैं।
इंसान और कुत्ते के बीच का रिश्ता काफी खूबसूरत होता है। हालांकि कुत्तों की गिनती सबसे वफादार जानवरों में की जाती है। अगर आप राह चलते कुत्तें को रोटी खिला दें तो ये पूरी जीवन आपके पीछे दुम हिलाते दिखेंगे। ऐसे में पालतू कुत्तों के बारे में क्या ही कहना, पहले इन कुत्तों को लोग अपने घर की रखवाली के लिए पालते थे, फिर इसे पुलिस और मिलिट्री वाले पालने लगे। इन्हें सेफ्टी पर्पस के लिए खूंखार बनाया जाता था। डोगरमैन और जर्मन शेफर्ड इसमें सबसे कॉमन ब्रीड थे।
समय के साथ इनके ब्रीड पर एक्सपेरिमेंट किया गया। इन ब्रीड से नई ब्रीड बनाई जाने लगी। हालांकि कुछ वक्त से डॉग के एक ब्रीड पिटबुल पर प्रतिबंध लगाने की बात की जा रही है। बता दें ब्रीड के डोग्स ने कई लोगों पर हमला कर दिया है। इस कारण से इनपर प्रतिबंध लगाने की बात चल रही है। पिटबुल तो ही खुंखार हैं, लेकिन अगर आपको दुनिया का सबसे बड़ा पिटबुल देख लिया तो आपको यकीनन होश उड़ जाएंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पिटबुल की फोटो शेयर किया गया है, साथ ही ये भी दावा किया है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा पिटबुल है। उसने पिटबुल का नाम हल्क बताया है। इसका वजन 80 के.जी है। ये अपने पिछले पैर पर खड़ा होता है। इसकी हाइट 6 फ़ीट है।
मार्लोन ग्रीनन आगे कहते हैं कि पिछले कुछ समय से पिटबुल पर बैन लगाने की बात चल रही है। आगे वे बताते हैं कि हल्क जैसे और भी कुत्ते यूके में मौजूद हैं। हल्क की कीमत दो करोड़ है। ऐसे में इसके बच्चों को भी अच्छी-खासी कीमत पर बेचा गया होगा। बता दें कि यूके में पिटबुल बैन है। लेकिन इलीगल तरीके से उन्हें वहां आज भी पाला जाता है।


Download Android App
Download iOS App






