दिल्ली मेट्रो के कई वायरल वीडियो आपने देखें होगें, लेकिन आज की खबर में हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने वालें है, जो अपने आप में काफी ही अलग हैं और ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि वीडियो में दिल्ली मेट्रो के बाद दिल्ली के बस में दो महिलाओं को सीट के लिए लड़ते हुए दिखाया गया हैं। वीडियो कब का है इस बात की जानकारी अभी तो हमारे पास नहीं है।
वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने की तरफ बढ़ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NeelamTri नाम के एक यूजर ने शेयर किया हैं। जिसके साथ कैप्शव दिया गया हैं “दिल्ली बस का वायरल वीडियो- सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच घिनौनी लड़ाई”। इस वीडियो को 27 अगस्त को पोस्ट किया गया था, लेकिन यह कब का हैं इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं।
Delhi Bus viral video- Ugly Fight between two women over a seat#ViralVideos #Viralvideo #delhibus #delhimetro pic.twitter.com/muHifXdXY9
— Neelam Tripathi (@NeelamTri) August 27, 2023
आप इस वीडियो में देख सकते है कि एक महिला अपने साथ बैठी महिला के बालों को पकड़ कर खिचती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि लोग उनको बचाने और छुड़ाने का बात कर रहें हैं। एक शख्स को बस के आगे की तरफ से आ कर दोनों महिलाओं की बीच हुई लड़ाई को छुड़ाते हुए भी देखा जा सकता है।
वीडियो अब वायरल होने की तरफ बढ़ रहा हैं। वैसे दिल्ली से इस तरह के वीडियो आना अब आम बात हो गई हैं, दिल्ली मेट्रो के कुछ वीडियो ने ऐसा नाम कमाया है कि कोई भी अब आसानी से पहचान जाता है कि वीडियो तो दिल्ली मेट्रो या बस का ही हो सकता है। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आप क्या कहेगें आप हमें जरूर बताएं।