बॉलीवुड के ये 3 अभिनेता हो चुके हैं फिल्मों से गायब

Summary :

NULL

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता मौजूद है जिनका बॉलीवुड करियर की शुरुआत में तो काफी अच्छा रहा, लेकिन समय बीतने के साथ ही यह अभिनेता बॉलीवुड इंडस्ट्री से जैसे गायब ही हो गए। आज हम आपको बताने वाले हैं।

उन 3 बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में जो आज लगभग बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हो चुके हैं और अब फिल्मों में कभी नजर नहीं आते।

उदय चोपड़ा

धूम, धूम 2 और धूम 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले उदय चोपड़ा आज बॉलीवुड से लगभग गायब हो चुके हैं। उदय चोपड़ा ने आखिरी बार साल 2013 में सुपरहिट फिल्म धूम-3 में काम किया था। 5 साल बीत जाने के बाद आज उदय चोपड़ा किसी दूसरी फिल्म में नजर नहीं आएं है।

चंद्रचूड़ सिंह

90 के दशक में एक रोमांटिक हीरो के तौर पर मशहूर हुए चंद्रचूड़ सिंह भी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री से लगभग गायब हो चुके हैं। चंद्रचूड़ सिंह ने आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म जिला गाजियाबाद में काम किया था। आज 5 साल बीत जाने के बावजूद चंद्रचूड़ सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है।

फरदीन खान

अपने पिता फिरोज खान के नक्शे कदम पर चलते हुए फरदीन खान भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आ गए। शुरुआत में फरदीन खान कई फिल्मों में नजर आए और उनकी फिल्में हिट भी गई, लेकिन आज फरदीन खान को लोग लगभग भूल चुके हैं। फरदीन खान ने आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म दूल्हा मिल गया में काम किया था। इस फिल्म को 8 साल पूरे हो जाने के बावजूद फरदीन खान बॉलीवुड की किसी दूसरी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Desk Team