Bakery में चोरी से पहले योग करता नजर आया चोर, लोगों ने कहा-Health Conscience

Summary :

सोशल मीडिया पर आपने चोर के चोरी करते हुए कई वीडियो देखें होगे। कई वीडियो में चोरी की घटना लोगों को हैरान कर देती है तो कई वीडियो में चोर के चोरी करने का तरीका। अब ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों को चोर पर हंसी आ रही है। क्योंकि यहां चोर चोरी से पहले योग करते हुए नजर आई है। जिस कारण लोग महिला चोर का हेल्थ के लिए डेडिकेशन देखकर दंग रह गए। CCTV में कैद हुई एक्टिविटी न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 3 मार्च को हुई।…

Thief does yoga before stealing from bakery

सोशल मीडिया पर आपने चोर के चोरी करते हुए कई वीडियो देखें होगे। कई वीडियो में चोरी की घटना लोगों को हैरान कर देती है तो कई वीडियो में चोर के चोरी करने का तरीका। अब ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों को चोर पर हंसी आ रही है। क्योंकि यहां चोर चोरी से पहले योग करते हुए नजर आई है। जिस कारण लोग महिला चोर का हेल्थ के लिए डेडिकेशन देखकर दंग रह गए।

Thief does yoga before stealing from bakery

CCTV में कैद हुई एक्टिविटी

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 3 मार्च को हुई। पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में एक महिला चोर ने ‘फिलिप्पा’ नामक एक बेकरी को अपना निशाना बनाया था। लेकिन गजब की बात ये है कि महिला चोरी से पहले बेकरी के पार्किंग एरिया में गई और वहां जाकर योगा करने लगी। ये वायरल क्लिप बेकरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

ये वीडियो @phillippasbakery अकाउंट ने शेयर किया है।

वीडियो में काले कपड़े पहने महिला काफी आराम से क्रंचेज, पुश-अप्स, ट्राइसेप्स डिप्‍स के साथ और भी कई एक्सरसाइज करती देखी जा सकती है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है, मानो महिला पहले से ही जानती थि कि वो कुछ खाने की चीज चोरी करने जा रही है, वजन न बढ़े इसलिए पहले ही एक्सरसाइज कर रही है।

फ्लेक्सिबल चोर ने चुराया ये

अब पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे का ये वीडियो फिलिप्पा बेकरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें महिला की सारी एक्टिविटी रिकॉर्ड हो गई। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “चोरी के बाद जब हम अपने बेकरी का सीसीटीवी क्लिप देख रहे थे, तो हम चोर की हरकत को देखकर हैरत में पड़ गए। इसे देखकर लगता रहा है ताले तोड़ने से पहले योगा करना जरूरी है। बेकरी में कुछ चीजें चोरी हुईं हैं, जिनमें फ्रेंच रोल भी शामिल हैं, जो इस फ्लेक्सिबल चोर को ललचाने के लिए काफी होंगे।”

Thief does yoga before stealing from bakery

वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, एक ने लिखा, हमें इसका स्ट्रेचिंग रूटिन जानना चाहिए। वहीं अन्य ने लिखा, ‘क्या क्रीम रोल चुराने से पहले वह अपनी कैलोरी बर्न करना चाहती थी।’ जबकि एक शख्स ने लिखा, यही वजह है कि मैं चोर नहीं हूं क्योंकि मैं चोर नहीं हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid