इंटरनेट पर एक खबर काफी ट्रेंड कर रह है। मामला पाकिसतान और कनाडा से जुड़ा है। जिसमें कनाडा की 70 साल की मैरी से पाकिस्तान के 35 साल के लड़के को प्यार हो गया है। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली है। आब इस अनोखी प्रेम कहानी इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल कर रहा है।
कहते हैं कि प्यार में न तो कोई सीमा होती है और न ही कोई उम्र। कब किससे प्यार हो जाए मालूम नहीं। इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। दरअसल, इन दिनों भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें सारी हदों को पार करके ये कपल सच्चे प्यार को साबित कर दिया है कि प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है। हालांकि आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के 35 साल के लड़के औक कनाडा की 70 साल की बजुर्ग महिला की। दोनों को इस कदर प्यार हुआ कि दोनों ने ब्याह रचा लिया। अब इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा हर कहीं हो रही है।
लड़के का नाम नईम शहजाद है। बता दें कि लम्बे गेप के कारण लोग उन्हें जितना मान रहे हैं उससे ज्यादा आरोप लगा रहे हैं कि नईम ने सिर्फ पैसों की खातिर एक बूढ़ी महिला को हमसफर चुना है। कुछ लोग तो उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहकर मजाक उड़ा रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर नईम का एक इंटरव्यू बताया कि कैसे मैरी से उनकी मुलाकात 2012 हुई थी और दोनों में प्यार कैसे शुरू हुआ, ऐसे तमाम जवाब उनसे पूछा गया।
नईम ने बताया कि शुरू में वे एक अच्छे दोस्त थे। लेकिन यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आगे वह बताता है कि उसकी मुलाकात मैरी से 2012 में हुई। जो कि फेसबुक पर हुई थी। उस समय नईम के करीबियों ने एज गैप को लेकर चिंता भी जाहिर की, लेकिन वे बूढ़ी महिला के प्यार में दीवाने हो चुके थे। नईम आगे बताते हैं कि उन दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई। तीन साल बाद ही मैरी ने उन्हें प्रपोज कर दिया। फिर 2017 में उन दोनों शादी कर ली।
बताया जा रहा है कि वीजा न मिलने के कारण नईम मैरी के साथ कनाडा में नहीं रह पाए। लेकिन अब मैरी को पाकिस्तान का वीजा मिल गया है। वे हाल ही में पाकिस्तान आई हैं और यहां छह महीने रहने का प्लान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी पेंशन से अपना गुजारा करती हैं। वे अपने शौहर को समय-समय पर आर्थिक रूप से भी सपोर्ट करती रही हैं। यही वजह है कि लोग नईम को गोल्ड डिगर कह कर उनकी आलोचना कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App







