इस बच्ची ने अपने नेत्रहीन माता-पिता को को हाथ पकड़कर घुमाया पूरा स्कूल

Summary :

आपको याद होगा जब आपके माता-पिता पेरेंट्स ओरिएंटेशन मीटिंग के लिए स्कूल जाते थे। उस समय हम सब यह नजारा देखकर भावुक हो जाते थे। बच्चा सोचता था कि आज स्टेज पर मम्मी पापा

आपको याद होगा जब आपके माता-पिता पेरेंट्स ओरिएंटेशन मीटिंग के लिए स्कूल जाते थे। उस समय हम सब यह नजारा देखकर भावुक हो जाते थे। बच्चा सोचता था कि आज स्टेज पर मम्मी पापा होंगे और वह मेरे लिए कुछ बोलेंगे। हालांकि कई बार बच्चों के बारे में माता-पिता स्टेज पर ऐसे बातें बता देते थे जिसके बाद टीचर से उनको पिटाई लगती थी। 
इसी दौरान बच्चों को पैरेंट्स को अपना स्कूल दिखाने की सबसे ज्यादा खुशी होती थी। बच्चे स्कूल दिखाते समय अपने माता-पिता को वो जगह जरूर दिखाते थे जहां वह ज्यादा समय बिताते थे। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक बच्ची अपने नेत्रहीन माता-पिता को अपना स्कूल दिखाती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर ने सबका दिल छू लिया है। 
देखें वायरल तस्वीर

मलेशिया की रहने वाली Nadwa Nasir एक टीचर हैं। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है और उसमें लिखा है, ग्रेड-1 में तीस बच्चे हैं, लेकिन इस बच्ची का आत्मविश्वास सबको हैरान करके रख देता है। मेरे आंसू नहीं थमे जब मैंने देखा कि बच्ची अपने नेत्रहीन माता-पिता को स्कूल दिखा रही है। वो अपने पैरेंट्स को बता रही है कि यह उसकी कैंटीन है, ये उसके स्कूल का प्ले ग्राउंड है। 
तस्वीर शेयर की लोगों ने
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर 13 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। लोगों ने तस्वीर में दिखाई दे रही बच्ची को सलाम किया है और कहा है कि माता-पिता को पूरा स्कूल ही नहीं घुमाया बच्ची ने बल्कि स्कूल की सारी खूबियां बच्ची ने उन्हें बोल कर सुनाई और रंगों और वहां के माहौल के बारे भी पूरी जानकारी दी। 

Desk Team