उत्तर भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों में ट्रक अपनी सजावट के लिए काफी जाने जाते हैं। कुछ ट्रक वाल्व अपने ट्रक को ऐसे सज कर रखते है, जो सभी का दिल लूट ले। ज्यादातर अपने ट्रक के पीछे वन-लाइनर्स का मजाकिया चुटकुले या फिर शायरियों को लिखवाले है। कई बार ट्रक चालक अपने वाहनों पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे सामाजिक संदेशों का भी प्रयोग करते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ अलग ही वायरल हो रहा है जिसको देखे के बाद आप भी सोच में पड़ सकते है।

एक ट्रक के पीछे पेंट किया हुआ ऐसा ही एक दिलचस्प मैसेज ट्विटर पर वायरल हो रहा है। देवनागरी और रोमन लिपि के मिश्रण में लिखे गए संदेश में कहा गया है, “बड़े होकर फेमिनिस्ट बनूंगा (मैं बड़ी होने पर नारीवादी बनूंगी)”। एक ट्विटर यूजर, francis Forever (@stfuaashi) ने इस अनोखे ट्रक स्लोगन की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “काश मैं इसे बना रहा होता”।

पोस्ट किए जाने के बाद से इस ट्वीट को 2,200 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। और लगातार इनकी संख्या बढ़ ही रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया “उत्तर भारत कभी आश्चर्य करना बंद नहीं करता”। एक और लिखता है “यह गाड़ी डीएल नंबर होना चाहिए”।
i wish i was making this up pic.twitter.com/cONvJpz7u8
— francis forever 🫧 (@stfuaashi) March 31, 2023
वैसे आप अगर पंजाब और जम्मू कश्मीर के इलाके में जाते है तो आपको ऐसे कई सारे गाड़ी आदि बड़े आसानी से मिल जाएंगे जो बड़े ही सूंदर कलाकारी से सजाएं जाते है। इन ट्रक बस के अंदर आपको सभी प्रकार की साधन भी मिलते है। इनमे गाने-बजाने का अलग से पूरा सिस्टम होता है।

पिछले साल सितंबर में एक और ट्रक के पिछले हिस्से पर “पोर्टेबल मैरिज हॉल” बनाने के लिए वायरल हुआ था। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस नवाचार की प्रशंसा की थी और “पोर्टेबल मैरिज हॉल” का एक वीडियो साझा किया था जो कथित तौर पर 40×30 फीट के क्षेत्र में 200 लोगों को समायोजित कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



