3D Rangoli Artist Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सोशल मीडिया की जनता बहुत कन्फ्यूज्ड है। दरअसल एक महिला ने ऐसी रंगोली बनाई (3D Rangoli Artist Video) जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो ना सिर्फ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बल्कि लोग अपने रिएक्शन दिए बिना रुक नहीं रहे।

रंगोली आर्टिस्ट दिव्या बैद का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि वीडियो में रंगोली आर्टिस्ट दिव्या बैद ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। उन्होंने इतनी शानदार 3डी रंगोली बनाई है कि देखकर (3D Rangoli Artist Video) यकीन कर पाना मुश्किल है कि यह रंगोली है। वायरल होते ही ये वीडियो ने धमाल मचा दिया। लोग उनकी बनाई रंगोली की खूब तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Courtsey : वीडियो को इंस्टाग्राम पर @diyasrangoli नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
क्रिएटिव तरीके से बनाई रंगोली
दिव्या के बनाए 3डी इल्यूजन ऐसे हैं कि देखकर अच्छे से अच्छा बंदा चकमा खा जाए। काफी क्रिएटिव तरीके से उन्होंने फर्श पर रखी जाने वाली मैट, कुर्सी जैसी चीजों को रंगोली के रूप में बनाया है। इन्हें देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि फर्श पर मैट (3D Rangoli Artist Video) नहीं रखा है बल्कि रंगोली बनी हुई है। इसी तरह 3डी में उन्होंने कुर्सी भी जमीन पर बना डाला है। कुर्सी इतनी रियल लग रही है कि अगर पता ना हो तो कोई भी जाकर उस पर बैठने की कोशिश करने लगेगा। यूजर्स भी दिव्या के इस टैलेंट को देख अवाक रह गए हैं।

लोग हो गए इंप्रेस
कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है- मैं सोच रही हूं कि इसे बनाने में कितना समय लगा, यह खूबसूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा है- मेरा तो दिमाग ही नहीं चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा है- ओह माय गॉड..यह क्या है, यह वायरल (3D Rangoli Artist Video) क्यों नहीं हो रहा। चौथे यूजर ने लिखा है- मैं इतनी कन्फ्यूज हो गई कि मुझे तीन बार इसे देखना पड़ा। पांचवे यूजर ने लिखा है- यह कूल है, मुझे मुश्किल से ट्रांजिशन दिख पा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




