ये लड़की हर रोज़ स्कूल जाने पर हुई दुखी, कहा एक बार तो मोदी को हराना पड़ेगा, वायरल वीडियो

Summary :

इन दिनों एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिय पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची बता रही है वह सुबह हर रोज 6 बजे उठकर स्कूल जाने से परेशान हो चुकी है।

इन दिनों एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिय पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची बता रही है वह सुबह हर रोज 6 बजे उठकर स्कूल जाने से परेशान हो चुकी है। साथ ही वह शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने की भी बात वीडियो में करती हुई नजर आ रही है। 
इतना ही नहीं वह कह रही है जिन लोगों ने ऐसा सिस्टम बनाया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ऑफिसर अरुण बोथरा ने इस वीडियो को ट्विटर पर साक्षा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्‍शन में उन्होंने लिखा, इस दुनिया में स्कूल शुरु करने वाला व्यक्ति खतरे में है। यह लड़की उसे खोज रही है। 

इस वीडियो में बच्ची से किसी ने पूछा कि अगर उसे स्कूल स्‍थापित करने वाला व्यक्ति मिलता है तो वह उनके साथ क्या करेगी। इस पर बच्ची ने जवाब देते हुए कहा, मैं उसे धोकर, पूरे पानी में डालकर स्‍त्री कर डालूंगी। बच्ची से आगे पूछा गया कि वह इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या कहना चाहेंगी। तो इस सवाल का जवाब बच्ची ने गुस्से में देते हुए कहा, मोदी जी को एक बार तो हराना ही पड़ेगा। बच्ची के इस जवाब के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
इस वीडियो में बच्ची यह भी सवाल करती हुई नजर आ रही है कि शिक्षा प्रणाली को भगवान और भी सुखद क्यों नहीं बना देते। बच्ची ने वीडियो में कहा है कि भगवान ने दुनिया इतनी अच्छी बनाई। बस पढ़ना क्यों गंदा बनाया? पढ़ना थोड़ा अच्छा ही बना देता। हमको भी तो थोड़ा मजा आता। 
बच्ची के इस दृष्टिकोण से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सहमत हैं और कह रहे हैं कि शिक्षा प्रणाली को फिर से बनाया जाना चाहिए। लोगों ने अपने रिएक्‍शन्स बच्ची की इस वीडियो पर दिए हैं। नीचे देखें-

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

Desk Team