गजब का करतब करता दिखा है ये शक्स, सिर पर Fridge देख यूजर्स हुए हैरान, देखें Video

Summary :

आए दिन सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो या फोटो वायरल होती रहती है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर हो रही है, जिसमें एक आदमी सर के ऊपर फ्रीज को रखकर कमल का बैलेंस करते हुए दिख रहा है। यहां हैरानी की बात ये है कि आदमी ने ये करतबबाजी तब किया जब वो साइकिल चला रहा था। वैसे तो सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो या फोटो पोस्ट किया जाता है, लेकिन कई बार हमारी नजरों के सामने ऐसे वीडियोज आ जाते हैं, जिन्हें…

आए दिन सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो या फोटो वायरल होती रहती है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर हो रही है, जिसमें एक आदमी सर के ऊपर फ्रीज को रखकर कमल का बैलेंस करते हुए दिख रहा है। यहां हैरानी की बात ये है कि आदमी ने ये करतबबाजी तब किया जब वो साइकिल चला रहा था।

वैसे तो सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो या फोटो पोस्ट किया जाता है, लेकिन कई बार हमारी नजरों के सामने ऐसे वीडियोज आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम लोग हैरानी में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। जिसमें एक लड़के ने अपने करतब से इंटरनेट की जनता को सोच में डाल दिया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर इस लड़के ने बैलेंस किया तो किया कैसे?

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बीच सड़क पर साइकिल चलाता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि लड़के ने अपने सिर पर एक बड़ा सा फ्रिज रखा है और मजे से साइकिल को चलाता हुआ दिख रहा है।  जिसे देखने के बाद इंटरनेट के यूजर्स इस करतब को देखकर काफी हैरान है। दावा किया जा रहा है कि मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी का है। जहां इस शख्स ने ये अनोखा करतब किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Barstool Sports (@barstoolsports)

बता दें ये वीडियो इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। वहीं वीडियो को यूजर्स द्वारा तारीफ मिल रही है, लोग जमकर इस वीडियो को पसंद कर रहे है। वहीं भर-भरकर कॉमेंट भी किए जा रहे हैं। कॉमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा कि, ‘ इसने तो इंपॉसिबल को पॉसिबल कर दिखाया। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस लड़के की गर्दन मानो लोहे की हो, कोई असर ही नहीं होता। ऐसे तमाम अच्छे कॉमेंट की लाइन बॉक्स में लग गई है।

Desk Team