गूगल मैप पर भी नहीं दिखता ये डरावना ‘ब्लैक होल’ आइलैंड, यहां चप्पे-चप्पे पर है खतरा

Summary :

Mysterious Island: गूगल मैप पर दुनिया के किसी भी कोने को देखा जा सकता है, यहां तक की आप किसी शहर के व्यू को भी आराम से देख सकते है लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी द्वीप है जो गूगल मैप पर ब्लैक आउट है। इस आइलैंड पर आजतक किसी भी व्यक्ति के पांव नहीं पड़े थे जिस वजह से ये छुपा हुआ द्वीप रहस्य और डरावना माना जाता है। समुद्र में मौजूद ये अजीब ‘ब्लैक होल’ आइलैंड अब तक लोगों के लिए रहस्य ही बना हुआ था। लेकिन अब इस आइलैंड की एक तस्वीर इंटरनेट जासूस ने गूगल मैप्स…

Mysterious Island: गूगल मैप पर दुनिया के किसी भी कोने को देखा जा सकता है, यहां तक की आप किसी शहर के व्यू को भी आराम से देख सकते है लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी द्वीप है जो गूगल मैप पर ब्लैक आउट है। इस आइलैंड पर आजतक किसी भी व्यक्ति के पांव नहीं पड़े थे जिस वजह से ये छुपा हुआ द्वीप रहस्य और डरावना माना जाता है।

Mysterious Island

समुद्र में मौजूद ये अजीब ‘ब्लैक होल’ आइलैंड अब तक लोगों के लिए रहस्य ही बना हुआ था। लेकिन अब इस आइलैंड की एक तस्वीर इंटरनेट जासूस ने गूगल मैप्स के एरियल व्यू से ली है। इस के बाद लोग इस रहस्मय खोखले द्वीप के मामले को सुलझान में लग गए। हालांकि कुछ लोग ये भी दावा करते है कि यहां टॉप सीक्रेट मिलिट्री बेस या फिर कोई गुप्त जगह हो सकती है।

Mysterious Island

आइलैंड का असली नाम

बता दें, इस ‘ब्लैक होल’ आइलैंड का नाम वोस्टॉक द्वीप (vostok island) है। इसे सबसे पहले रुसी खोजकर्ता ने देखा था। जिसने अपने जहाज के नाम पर इसका नाम द वोस्टॉक रखा था। यह द्वीप सिर्फ 1.3 किमी लंबा है। इसका आकार त्रिभुज जैसा है, कुछ लोग इसे मूंगा द्वीप (Coral Island) भी कहते हैं, क्योंकि द्वीप के आसपास काफी संख्या में मूंगा चट्टानें मौजूद हैं। इसपर कई देश अपना दावा कर चुके है लेकिन इस द्वीप पर किरिबाती नाम के एक देश का अधिकार है।

Mysterious Island

क्यों आइलैंड दिखता है ब्लैक?

मालूम हो, इस आइलैंड के काला दिखने का कारण इसके यहां मौजूद बडे पेड़ है। यह पिसोनिया पेड़ है जो 98 फीट तक बढ़ सकते हैं। ये पेड़ द्वीप पर पहुंचने वाले ज्यादातर सूर्य के प्रकाश को रोकते हैं। इसी वजह से यह द्वीप इतना काला दिखाई देता है। इस द्वीप पर पहुंचना काफी मुश्किल है क्योंकि यहां आसपास शार्क और कई शिकारी मछलियां घूमती रहती हैं। हालांकि कभी-कभार गोताखोर ने ही इस द्वीप को देखा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid