ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हर दिन नई गाड़ियों की खबरें सुर्खियां बनती हैं। बाजार महंगी से महंगी और स्टाइलिश से स्टाइलिश कारों से भरा पड़ा है। लेकिन इस वक्त इंटरनेट पर एक स्कूटर वायरल हो रहा है। अनोखा पहलू यह है कि यह स्कूटर एक आम आदमी का है जो किसी कंपनी द्वारा दिए गए अनोखे फीचर्स या लुक को लेकर चर्चा में रहने के बजाय भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। आप ये जानकर दंग रह जाएंगे कि आखिर इस स्कूटर में ऐसी कौन सी खास बात हैं।
कितना अनोखा हैं ये स्कूटर

दरअसल, इस स्कूटर को इतने खास तरीके से सजाया गया है कि लोग इसे देखने पर हैरान हो जाते हैं। यह स्कूटर अब सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर के यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सुन्दर रूप से सजाए गए इस दो पहिया वाहन को ध्यान खींचने के साथ-साथ तारीफ भी मिल रही है। यूजर्स का दावा है कि इसे इस तरह से सजाने वाला शख्स तारीफ का हकदार है। यूजर्स के मुताबिक यह स्कूटर बेहद आकर्षक है और दिखने में भी अच्छा है।
स्कूटर में मौजूद हैं एक छोटी स्क्रीन

आपको जानकारी दें दें कि स्कूटर के वायरल वीडियो का स्रोत मध्य प्रदेश का शहर जबलपुर है। ऐसा कहा जा रहा है कि स्कूटर की शानदार सजावट के लिए जबलपुर निवासी एक व्यक्ति जिम्मेदार है। स्कूटर को विभिन्न रंगों की रोशनी से सजाया गया है। इसका डिज़ाइन बहुत मुश्किल है और हर फ्रेम ढका हुआ है। चलाने पर स्कूटर चमकीला और रंगीन दिखाई देता है। स्कूटर की छोटी स्क्रीन पर सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का गाना बजना इसे अनोखा बनाता है। यह स्कूटर भी यही काम करता है, संगीत से लोगों को अपनी ओर खींचता है।


Download Android App
Download iOS App



