जिन लोगों के हाथ में नहीं टिकता पैसा तो लें चावल के 21 दाने

Summary :

मनुष्य की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां होती हैं। जैसे पारिवारिक कलह, बीमारी , नौकरी जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं।

मनुष्य की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां होती हैं। जैसे पारिवारिक कलह, बीमारी , नौकरी जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं। ऐसी ही एक परेशानी है आर्थिक संकट। जिन लोगों के हाथ में पैसा नहीं टिकता उन्हेे ये काम करने चाहिए।
घर के मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की ओर गणेश जी की दो प्रतिमाएं लगाएं। दोनों प्रतिमाएं इस तरीके से लगाई जाएं कि उनकी पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहें। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद हमेशा आपके घर पर बरसता रहता है और आपके घर की सभी तरह की बाधाएं दूर होने लगती हैं।
घर में अगर किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो घर की छत पर तुलसी का पौधा गमले में लगाएं। छत पर लगा यह पौधा घर के सभी वास्तु दोषों को दूर कर देता है। 
अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता तो आप सूर्य देव के जल दे।
किसी भी शुभ मुहूर्त पर सुबह जल्दी उठकर लाल रेशम का कपड़ा लें और उसमें अखंडित 21 चावल के दाने बांध लें। इसके बाद लक्ष्मी मां की पूजा करें और उसमें कपड़े में बंधे चावल भी रखें। पूजा के बाद मां से अपनी मनोकामना मांगे और चावल की पोटली को अपने पर्स या फिर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी।

Desk Team