कोई बिना स्पेस सूट पहने अंतरिक्ष में चले जाएं तो क्या होगा? कदम रखते ही तुरंत मर जायेंगे, और…

Summary :

यह सूट अंतरिक्ष यात्रियों को ऑक्सीजन भी प्रदान करता है ताकि वे जीवित रह सकें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई इंसान या अंतरिक्ष यात्री बिना स्पेस सूट पहने अंतरिक्ष में चला जाए तो क्या होगा?

आपके भी मन में एक न एक सवाल आसमान को देखने के बाद आता है कि क्या कोई भी बिना स्पेस सूट के अंतरिक्ष में चले जाएं तो क्या होगा? हां ये सवाल जायज है, तो आज को खबर में हम आपका एक ऐसे जानकारी देने वाले है जो आपके लिए काफी जानकारी भरी हो सकती है। अंतरिक्ष से जुड़े कई सवाल सभी के दिमाग में आते ही होंगे। अब विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है, रोज दुनिया में किसी ने किसी विषय पर रिसर्च चलता है। 
मशीनों को अब अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है। कभी-कभी कुछ ऐसे अंतरिक्ष मिशन होते है। जिस पर लोगों को भी अंतरिक्ष में भेजा जाता है। अंतरिक्ष में उनके लिए एक खास प्रकार का सूट भी डिजाईन कराया जाता है। यह सूट सफेद रंग का होता है और अंतरिक्ष यात्रियों को ठंड, विकिरण और कम दबाव से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
यह सूट अंतरिक्ष यात्रियों को ऑक्सीजन भी प्रदान करता है ताकि वे जीवित रह सकें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई इंसान या अंतरिक्ष यात्री बिना स्पेस सूट पहने अंतरिक्ष में चला जाए तो क्या होगा? आप सोच भी नहीं सकते कि उनके साथ क्या हो सकता है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि पृथ्वी पर वायुमंडल के कारण हमारे शरीर पर एक प्रकार का दबाव बनता है, जिसे वायुमंडलीय दबाव कहा जाता है। 
यह हमारे शरीर के दबाव को कंट्रोल करता है। अंतरिक्ष में वैक्युम् है। वहां कोई वायुमंडलीय दबाव नहीं है। इसलिए एक अंतरिक्ष में एक भी पल जीवित रहना काफी मुश्किल साबित होता है। कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति बिना स्पेससूट की सुरक्षा के अंतरिक्ष में कदम रखेगा तो उसकी तुरंत मौत हो जाएगी। 
हवा के दबाव में कमी और अंतरिक्ष के निर्वात के संपर्क में आने से एक अंतरिक्ष यात्री के लिए सांस लेना असंभव हो जाएगा। शरीर में मौजूद खून और पानी की तरह उबलने लगेगा। चूंकि नाक के अंदर की रक्त वाहिकाएं कमजोर होती हैं, इसलिए सबसे पहले नाक से खून आना शुरू हो जाएगा और यह आगे मौत का कारण बनेगा। 

Desk Team