शलजम शरीर में हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ इन बीमारियों के खतरे को कम रखता है

Summary :

विटामिन ए,सी की मात्रा शलजम में भरपूर होती है। साथ ही शलजम में ऐटीऑक्सीडेंट और बिटा कैरेटिन भी पाया जाता है।

विटामिन ए,सी की मात्रा शलजम में भरपूर होती है। साथ ही शलजम में ऐटीऑक्सीडेंट और बिटा कैरेटिन भी पाया जाता है। शलजम शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। कई तरह के लाभ शलजम को रोज खाने से मिलते हैं। फेफड़ाांे की परेशानी से भी शलजम बचाता है। 

चलिए शलजम के बेमिसाल फायदों के बारे में हम आपको बताते हैं-

1. शलजम की जड़ों में विटामिन और कैरोटीनॉयड और ल्यूटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। फेफड़ों में सूजन और बलगम काे भी शलजम कम करता है। साथ ही यह शरीर में सफाई भी करता है। 
2. फाइबर की मात्रा भी फाइबर में बहुत होती है। पेट की कई परेशानियों को शलजम दूर रखता है। पाचन क्रिया को भी शलजम सही रखता है। अगर कब्ज की परेशानी है तो आप रोज शलजम खाएं। 
3. कैंसर के खतरे को भी शलजम कम करता है। शलजम में फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दूर रखते हैं। शलजम में कोसाइनालेट्स होता है जो कैंसर जैसी बीमारी का प्रभाव शरीर में कम करता है।
4. हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में शलजम मदद करता है। मैग्नशियम और विटामिन शलजम में होता है जो शरीर में हाई ब्लड प्रशेर को कम करता है।
5. शलजम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुुण होते हैं जो हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और दिल की बीमारी को रोकता है। 

Desk Team