Twitter Ceo: Elon Musk बाबा की जय हो, तस्वीरों की लोग कर रहे पूजा

Summary :

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में टेस्ला में प्रमुख की सभी लोग पूजा कर रहे थे। वो लोग स्पेस-एक्स के चीफ की पूजा इस कारण कर रहे है क्योकि वो ट्विटर खरीद कर पुरुषों को अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति मिल सके।

ट्विटर के मालिक और सीईओ एलोन मस्क को कौन नहीं जानता है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर उनके नाम है मस्क किसी न किसी काम से सोशल मीडिया पर चर्चे का विषय बने रहते है। हाल ही एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे एलोन मस्क की पूजा होते दिख हुए दिख रही है।
दुनिया भर में मस्क के बहुत फैन्स है जो उनको काफी पसंद करे है। अपने देश में भी उनके चाहने वालो की कमी नहीं है। वायरल हो रहा वीडियो अपने देश के बेंगलुरु का है। बेंगलुरु में सेव इंडियन फैमिली फेडरेशन (एसआईएफएफ) के पुरुषों का एक ग्रुप ट्विटर चीफ एलोन मस्क की तस्वीरों की पूजा कर रहा है।

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में टेस्ला में प्रमुख की सभी लोग पूजा कर रहे थे। वो लोग स्पेस-एक्स के चीफ की पूजा इस कारण कर रहे है क्योकि वो ट्विटर खरीद कर पुरुषों को अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति मिल सके। वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर श्रीमन नरसिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है।
एलोन मस्क अपने ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते है और वो अपने फॉलोवर को उनकी ट्वीट का जवाब भी देते है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एलोन मस्क ने ट्विटर खरीदा जिससे वो पुरुषों को अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति मिली है। 
वीडियो में आपको लोग अगरबत्ती जलाते हुए और ‘बाबा एलोन मस्क की जय’ के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे है। जिस बाद ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है एक यूजर लिखता है “अब टाइम पास नहीं बचा” साथ ही एक और यूजर लिखता है “मां कसम ऐसे चलता रहा ना… तो एक दिन में भी देवता बन जाऊंगा” 

Desk Team