Twitter Logo बदलते ही इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़, किसी ने बताया अश्लील तो किसी को आई एक्स की याद

Summary :

आखिरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का लोगो बदल ही गया। पहले दिखने वाली नीली चिड़िया अब उड़ गई और उसकी जगह पर एक्स आ गया है। अब से नए लोगो के रूप में एक्स ही दिखेगा। ट्विटर का लोगो के बदलते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले काफी दिनों से ट्विटर के लोगो बदलने के लेकर चर्चा चल रही थी, अब फाइनली इसमें बदलाव हो गया है। जहां पहले एक ट्विटर का लोगो एक नीली चिड़िया हुआ करती थी, अब वो चिड़िया एक्स में बदल गई है। अगर आप अब गूगल पर x.com पर लिखेंगे तो ट्विटर ही खुलकर सामने आएगा। ट्विटर का नया लोगो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
ट्विटर की सीईओ लिंडा यासिरानो ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि साइट का लोगो अब एक्स कर दिया गया है। इसी के साथ उनका कहना है कि ये एक प्रभावी बदलाव होगा, जो हमारे बीच संचार के तरीके को बदल देगा। दरअसल, हाल ही में ट्विटर मालिक एलन मस्क ने अपने फॉलोवर्स से उनकी राया मांगी थी कि एक्स लोगो का डिजाइन कैसा रखा जाए।
एलन मस्क को फिर लोगों कई सारे सुझाव दिए, इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें अपने डिजाइन तक भेजे थे। उन्हीं में से एक डिजाइन को सेलेक्ट किया गया है और वो ही डिजाइन अब ट्विटर का नया लोगो बना दिया गया है। वहीं, एलन मस्क ने भी अपनी ट्विटर प्रोफाइल फोटो बदल कर X कर लिया है। नए ट्विटर लोगो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इंटरनेट पर तो जैसे मीम्स की बाढ़ आ गई है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्विटर के नए नाम को लेकर कहा है कि अपनी एक्स से तरह कौन बदला लेता है। कई यूजर्स ने कहा है कि इस नाम में ही अश्लीललता है। आइए कुछ मीम्स पर एक नजर डालते हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, जब ट्विटर का नया लोगो आपको आपके एक्स की याद दिलाएगा। तो एक दूसरे यूजर ने ट्विटर के नए लोगो का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि एक्स वीडियो ट्रेंडिंग है। एक ने कहा, ऑफिस पहुंचने पर पता चला कि अब आप वहां काम नहीं करते।
साल 2022 में जब से एलन मस्क ने अपने हाथ में ट्विटर की कमान ली है। तब से ट्विटर में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बता दे कि मस्क अब ट्वीटर को एक नए रूप में देखना चाहते है। अब ये भी बताया जा रहा है कि वो वीचैट के तर्ज पर काम कर रहे है। बताया जा रहा है कि, X एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जो सब कुछ डिलीवर कर सकता है। इतना ही नहीं कहा जा रहा कि, यहां पेमेंट, बैंकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज भी है।

Desk Team