एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुंह से आग निकालते हुए यह युवक कलाबाज़ी करते दिखाई दे रहा है। उज्जैन की यवह घटना बताई जा रही है। बीते रविवार को रात 9 बजे पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने घरों की लाइट बंद करके बालकनी में दीए या मोमबत्तियां जलाने का आग्रह किया था।

हालांकि यह घटना रविवार रात 9 बजे दीप जलाने समय की है। मुंह से आग लगाने के दौरान शख्श का चेहरा जल गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल रहा है। यह घटना उज्जैन के ढाबा रोड के हनुमान मंदिर की बताई गयी है। वहां के इस शख्श ने ज्वलनशील पदार्थ अपने मुंह में डालकर कलाकारी की थी।

इस युवक ने यह करतब पहले एक बार किया था जिसके बाद उसे इससे दूसरी बार दोहराया जिसमें आग युवक की दाढ़ी में दूसरी बार कलाकारी करने के दौरान लग गयी।

युवक के जैसे ही दाढ़ी में आग लगी वह घबरा गया और आग को बुझाने की खुद ही कोशिश करने लगा। लेकिन उसके चेहरे पर आग लग गयी जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक के पास आकर आग उसके चेहरे से बुझाई।
रविवार को पूरे देश के लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर दीपक,लाइट,टोर्च, जलाकर अपने घरों की लाइटें बंद करके कोरोना वारियर्स को धन्यवाद किया। इस बीच लोगों ने दीपक धार्मिक नगरी उज्जैन में भी जलाए। रविवार रात को गैबी हनुमान मंदिर के पास ज्वलनशील पदार्थ को अपने मुंह में इस युवक ने लेकर यह कलाकारी की जिसकी वजह से वही जल गया।



Download Android App
Download iOS App



