इस देश में रेस्टोरेंट खिला रहा है स्पेशल मोदी जी थाली, तिरंगे के रंग में मिलती है इडली, जानिए क्या है कीमत

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के सम्मान में न्यू जर्सी के एक रेस्टोरेंट में लॉन्च की गई है, जिसके शेफ भारतीय मूल के श्रीपद कुलकर्णी हैं। इस थाली का मेन्यू प्रवासी भारतीयों से सुझाव लेकर तय किया गया है।

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है। पीएम मोदी दुनियाभर में मशहूर है और बड़ी-बड़ी हस्तियां तक उन्हें फॉलो करती हैं। अमेरिका में पीएम मोदी के चाहने वालों की कमी कोई नहीं है, जब भी पीएम वहां जाते हैं तो वो वहां लोगों के लिए किसी जश्न से कम नहीं होता है। 
अमेरिका में पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां न्यू जर्सी के एक रेस्टोरेंट ने स्पेशल पीएम मोदी के नाम पर एक खास थाली को लॉन्च किया है। इस वक्त सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के नाम वाली थाली चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग थाली के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को बेकरार हैं।
दरअसल, इस रेस्टोरेंट में भारतीय मूल के शेफ श्रीपद कुलकर्णी ने तैयार किया है और रेस्टोरेंट ने इसे ‘मोदी जी थाली’ का नाम दिया है। इस स्पेशल थाली में यूनिक अंदाज में कई तरह की इंडियन डिश शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस थाली के मेन्यू की बात करें तो इसमें सरसों का साग, कश्मीरी दम आलू, तिरंगी इडली, ढोकला, खिचड़ी, रसगुल्ला, छाछ और पापड़ आदि को शामिल किया गया है।

इस थाली की खास बात ये है कि शेफ श्रीपद कुलकर्णी ने इसके मेन्यू को अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों के सुझाव के बाद तैयार किया गया है। सोशल मीडिया पर ‘मोदी जी थाली’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शेफ कुलकर्णी सभी डिश की खासियत और उन्हें थाली में शामिल करने का कारण बताते दिख रहे हैं।
हालांकि उन्होंने अपने इस वीडियो में इस थाली की कीमत का खुलासा नहीं किया है। वहीं, मोदी जी थाली के बारे में बात करते हुए रेस्टोरेंट के मालिक ने बात करते हुए कहा, हम इस थाली को जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि ये बहुत पॉपुलैरिटी हासिल करेगी। इसके बाद हम डॉ. जयशंकर थाली भी पेश करेंगे, क्योंकि वो भी भारतीय अमेरिकी समुदाय के बीच एक रॉकस्टार जैसी लोकप्रियता रखते हैं।

Desk Team