इस साल दिल्ली समेत पूरे देशभर में ठिठुरने वाली सर्दी को देख ऐसा लग रहा है जैसे मानो पूरा उत्तर भारत ही जम गया है। इस बार कड़ाके की सर्दी होने की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रखा है और हो भी क्यों न क्योंकि इस बार सर्दी हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर दिन पारा कम होता जा रहा है।

ऐसे में अब मन तो जरूर यही करता होगा कि घर के अंदर हीटर या ब्लोअर चला लें और कोजी-कोजी माहौल में आप आराम से चाय या कॉफी की चुस्कियां ले सके। कई सारे लोग होते हैं जो सर्दियों के मौसम में नहाकर आने के बाद सीधा इलेक्ट्रिक हीटर या ब्लोअर के सामने खड़े हो जाते हैं और वहीं पर कपड़े भी पहनते हैं। हीटर या ब्लोअर आपके रूम या घर को गर्म करके आपको सर्दी से राहत जरूर देता हो,लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के बहुत ज्यादा नुकसानदेह होता है।

1.दिमाग के साथ शरीर के कई अंगों को पहुंचता है नुकसान
हीटर को एक बार चालू करके कभी भी नहीं छोडऩा चाहिए। इसे बीच-बीच में बंद करते रहना चाहिए साथ ही कमरे को पूरी तरह से पैक नहीं करना चाहिए। जब आप हीटर के पास बैठे उसे तभी ऑन करें। हमेशा ध्यान रखें कमरा बंद करके कभी भी हीटर न चलाएं क्योंकि ऐसे में पूरे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर सकती है जिससे बे्रन के साथ शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है।

2.दम घुटने की परेशानी
यदि आप भी ऐसा सोच विचार कर रहे हैं कि रात को सोते समय आप हीटर का इस्तेमाल करेंगे तो ऐसी गलती आप भूलकर भी न करें। क्योंकि रातभर हीटर या ब्लोअर ऑन करके सोने से पूरे कमरे में सफ़केशन हो जाती है और दम घुटने का डर रहता है।

3.सांस से जुड़ी परेशानी
जो भी लोग हार्ट पेशंट हैं और सांस या खांसी जैसी परेशानी से जूझ रहे हें तो ऐसे लोगों को हीटर का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि कमरा बंद करके हीटर का इस्तेमाल करने से कमरे में टॉक्सिक लेवल बढ़ जाता है जिससे सांस से जुड़ी परेशानियां होती है।

4.रैशेज का खतरा
कमरे में हीटर का इस्तेमाल करने की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि ये रूम की हवा का सारा मॉइश्चर यानी नमी सोख लेता है और इसी वजह से कमरे के अंदर की हवा पूरी तरह से ड्राई हो जाती है।

ऐसे में यही होता है जिन भी लोगों की त्वचा सेंसेटिव होती है उन्हें स्किन इंफेक्शन,खुजली की परेशानी होने के ज्यादा चांस रहते हें। इसके अलावा हीटर से आंखे भी ड्राई हो जाती है जिस वजह से जलन हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



