Valentine Day 2020: चॉकलेट डे आज, जानें लड़कियों को क्यों पसंद होती है चॉकलेट

Summary :

दुनिया भर में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। जबकि 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरु हो चुका है। 9 फरवरी रविवार यानी आज चॉकलेट डे है। कहते हैं कि प्यार, विश्वास और इजहार

दुनिया भर में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। जबकि 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरु हो चुका है। 9 फरवरी रविवार यानी आज चॉकलेट डे है। कहते हैं कि प्यार, विश्वास और इजहार पर हर रिश्ते की नींव टिकी होती है। हालांकि चॉकलेट तो हर किसी को कभी भी दे सकते हैं लेकिन चॉकलेट डे पर चॉकलेट देने का एक खास महत्व होता है। इस दिन चॉकलेट देने के मायने बिल्‍कुल अलग होते हैं। 
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। रोज डे पर जहां रोज दिया जाता है। उसके बाद प्रपोज डे आता है जिस पर आप अपने चाहने वाले से अपने प्यार का इजहार करते हैं। फिर तीसरे दिन चॉकलेट डे जिससे आप अपने रिश्ते में मीठास ला सकें। चॉकलेट डे पर कपल्स अपना प्यार चॉकलेट देकर बताते हैं। इस चॉकलेट डे पर आप भी अपने पार्टनर को खास मैसेज के साथ चॉकलेट देकर विश करें। चलिए आपको चॉकलेट डे से कुछ जुड़ी खास बातें बताते हैं।
ये है चॉकलेट डे मनाने का खास कारण

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। कई ऐसी वजह हैं जिससे आप अपने रिश्ते में चॉकलेट से मिठास भर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि लव लाइफ चॉकलेट खाने से बहुत अच्छी होती है। थियोब्रोमीन और कैफीन की मात्रा चॉकलेट में होती है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। दिमाग में एंडोरफिन चॉकलेट खाने से रिलीज होता है। यह हमारे शरीर को आराम देता है साथ में स्ट्रेस को भी कम करता है। 
ऐसे चॉकलेट का गिफ्ट दें अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर

चॉकलेट ब्रेकफास्ट करें साथ में

इस बार आप अपने पार्टनर के साथ चॉकलेट डे हटकर मनाना चाहते हैं तो चॉकलेट का ब्रेकफास्ट करें। चॉकलेट डे पर चॉकलेट से सुबह की शुरुआत करें। मिठास चॉकलेट खाने से आती है इसलिए आप इस मिठास को अपने रिश्ते में इस दिन की शुरुअात से ही ले आएं। चॉकलेट से बनी कोई भी डिस आप अपने पार्टनर को खिला सकते हैं।
पार्टनर की मदद करें चॉकलेट डिश बनाने में

अगर चॉकलेट डिश बनाने में आपका पार्टनर साथ दे रहा है तो आप भी उनकी मदद करके अपने इन दिन को खास और प्यार से भर सकते हैं। ऐसा कहा जाता कि सबसे रोमांटिक जरिया खाना एक साथ बनाना होता है। खाने के साथ आप चॉकलेट की कोई भी डिश जैसे केक,कपकेक या कोई ड्रिंक बना सकते हैं।
चॉकलेट क्यों पसंद होती है लड़कियों को

बहुत स्वादिष्ट होती है चॉकलेट खाने में।
खुशी के साथ प्यार भी रिश्ते में चॉकलेट बढ़ाती है।
स्वास्‍थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद चॉकलेट होती है।
वजन कम करने में भी चॉकलेट बहुत लाभकारी होती है।
दिल के बेहद करीब चॉकलेट को माना गया है। 

Desk Team