इन पांच वास्तु दोषों के कारण घर में हमेशा कलह बनी रहती है

Summary :

हर व्यक्ति को उसका घर सबसे पंसदीदा लगता है। जब व्यक्ति दिनभर बाहर रहने के बाद घर पहुंचाता है तो उसे ऐसा सुकून मिलता है जो केवल घर में ही मिल सकता है। लेकिन कई बार देखा गया है

हर व्यक्ति को उसका घर सबसे पंसदीदा लगता है। जब व्यक्ति दिनभर बाहर रहने के बाद घर पहुंचाता है तो उसे ऐसा सुकून मिलता है जो केवल घर में ही मिल सकता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि छोटी-बड़ी बातों को लेकर लोगों के घरों में विवाद हमेशा रहता है या फिर घर का कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। इस सबके पीछे वास्तुदोष सबसे बड़ा कारण हो सकता है। चलिए आपको घर के ऐसे वास्तु दोषों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा।
वास्तुशास्‍त्र में कहा गया है कि घर के बाकी दरवाजों की तुलना में घर का मुख्य दरवाजा बड़ा होना चाहिए। अगर मुख्य दरवाजा बड़ा नहीं होता तो पैसों से जुड़ी समस्या हमेशा उस घर में बनी रहती है। 
वास्तुशास्‍त्र के अनुसार वॉश बेसिन घर के किसी भी बेडरूम में नहीं होना चाहिए।
बाथरूम में या वॉश बेसिन के नल में से कभी भी पानी नहीं टपकना चाहिए। इससे उस घर में वास्तु दोष होता है। 
अगर बिजली का खंभा या सूखा पेड़ घर के आस-पास हो तो उसे वहां से जल्दी से जल्दी हटा देना चाहिए। इससे भी घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है साथ ही आर्थिक परेशानियां भी घर में आती हैं।
टूटा कांच और बिखरा सामान घर में नेगेटिव एनर्जी को पैदा करता है। साथ ही मानसिक तनाव भी इससे परिवार के सदस्यों में रहता है। 

Desk Team