Shadi Ka Viral Video : आज के समय में बहुत से लोग सोशल मीडिया के आदी हो गए हैं। वे जो कुछ भी करते हैं उसके वीडियो ऑनलाइन शेयर करना पसंद करते हैं। कभी-कभी इसके चक्कर में लोग भूल जाते हैं कि कुछ बातें निजी रखनी चाहिए और हर किसी के साथ पब्लिक्ली शेयर नहीं करनी चाहिए। ये वीडियो असल में वायरल होते रहते हैं और बहुत से लोग इन्हें देखते हैं।

लेकिन वीडियो बनाने वाले को नहीं बल्कि देखने वाले को शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। इस समय, एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया (Shadi Ka Viral Video) पर वायरल हो रहा है जिसने अपनी शादी का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और सारी हदें तब पार हुई जब उस शख्स ने सुहागरात मनाने से पहले भी रील शेयर कर दी। इस बात पर अब इंटरनेट यूज़र्स उसकी बहुत क्लास लगा रहे हैं।
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @raja_vlogs1123 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो (Shadi Ka Viral Video) में एक आदमी और उसकी पत्नी ने दूल्हा-दुल्हन के लिबास में सजकर अपनी शादी की रात से पहले एक वीडियो बनाया। यह शख्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करता रहता है।
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @raja_vlogs1123 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
शख्स शादी के बाद अपनी सुहागरात मनाने जा रहा है लेकिन इससे पहले वह इस प्राइवेट मोमेंट के लिए रील बनाना जरूरी समझता है। वीडियो में वह अपनी पत्नी का घूंघट उठाता हैं और उसे एक टेडी बियर के साथ एक हार्ट शेप्ड तकिया (Shadi Ka Viral Video) भी देता हैं। यह वीडियो ऑनलाइन काफी वायरल हो गई है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस शख्स का नाम राजा है और यह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Shadi Ka Viral Video) अकाउंट @raja_vlogs1123 से वीडियो पोस्ट करता है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस शख्स के तीन मिलियन से ज्यादा फाॅलोअर हैं। इस अकाउंट से शेयर की गई सुहागरात वाली वीडियो को करीब 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।
अब इस वीडियो (Shadi Ka Viral Video) पर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘ यहां तो छोड़ दे वीडियो बनाना।’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘ इस पागल ने तो हद कर रखी है भैंसा कहीं का।’ एक अन्य यूज़र ने लिखा है ‘ भाई अपडेट देते रहना हम लोग ऑनलाइन ही है।’


Download Android App
Download iOS App



