कोई भी अन्य फ़ोन iPhone की लोकप्रियता की तुलना नहीं कर सकता है, इसके बावजूद कि दुनिया भर में कई अलग-अलग कंपनियां बहुत से एडवांस्ड फीचर्स और नई लुक के साथ ऐसे फ़ोन बनाती हैं। iPhone-15 लॉन्च हो चुका है। इसे खरीदने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। एप्पल स्टोर्स और मॉल्स में आमतौर पर लंबी लाइनें लगी रहती हैं, लेकिन एक जगह कुछ अलग देखने को मिला।
iPhone स्टोर की वीडियो हुई वायरल

सस्ती सब्जी की तरह लूटे iPhone
Looters who hit multiple stores also targeted the Apple Store. They were there for the iPhone 15 Pro Max and a whole lot more in Philadelphia. pic.twitter.com/ZqEYTceRjR
— Ian Miles Cheong (@stillgray) September 27, 2023
वीडियो में एक साथ कई लोग एप्पल स्टोर में घुसते हैं और फिर लूटपाट शुरू हो जाती है। लोग एप्पल स्टोर में रखे फोन को निकालते ही ऐसे भागने लगते हैं, जैसे वह कोई सस्ती सब्ज़ी को देख कर लूट रहे हो। ये सभी लोग अपना चेहरा छुपाने के लिए मास्क पहने हुए हैं। इनमें से प्रत्येक नकाबपोश व्यक्ति ने कम से कम 4-5 iPhone चुराए हैं। कई लोगों ने पूरी घटना को वीडियो में भी रिकॉर्ड किया है। सामने आए लोग चोरी किए गए फोन की संख्या भी दिखा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
अलग-अलग सोशल मीडिया साइट्स पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और ट्रेंड कर रहा है। इतने बेशकीमती फोन की सुरक्षा में क्या कमी थी, जो चोरों को इस तरह से इसे लूटने की इजाजत दे दी गई, इसे देखने वाले को भी हैरानी हो जाती है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कमेंट किया है कि अगर उन्हें घंटों लाइन में इंतजार करने के बाद भी फोन नहीं मिला तो वे इसी तरह की कारनामे करेंगे। हालाँकि कैमरे में कैद हुए लोग लुटेरे हैं।


Download Android App
Download iOS App




