कहते है न पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। ये बात इन माँ और बेटी के ऊपर बिलकुल ठीक बैठती है, जिन्होंने साबित किया कि एक बार किसी चीज को पूरा करने की लक्ष्य होने पर वो काम पक्का ही होता है। हाल ही एक कहानी सभी जगहों पर काफी चर्चे बटोर रही है। अमेरिका में रहने वाली एक माँ और बेटी ने हाल ही में साथ में विश्वविद्यालय से कॉलेज के प्रोग्राम पूरे किए। आपको यकीन नहीं होगा माँ की उम्र 50 साल है और बेटी की उम्र 25 साल है तब भी दोनों ने साथ में क्लास पुरे किए।
.jpg)
एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटी का नाम एलिज़ाबेथ है जिसकी उम्र 25 साल ही और उनकी माँ का नाम एलिसा है, जिसकी उम्र 50 साल है। माँ और बेटी की जोड़ी टेक्सास विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में एक साथ स्नातक कॉलेज जाने के लिए तैयार हैं। यह पांचवीं बार होगा जब उन्होंने एक साथ कॉलेज के प्रोग्राम पूरे किए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मां-बेटी की जोड़ी ने शैक्षणिक सत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अच्छे ग्रेड से पास हो रही है।
एलिज़ाबेथ मेयर कहती हैं कि उनकी मां एलिसा उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और उनके सभी दोस्त भी उन्हें ‘मॉम’ कहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एलिजाबेथ और एलिसा ने सैन एंटोनियो, टेक्सास में ऑवर लेडी ऑफ द लेक यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ सोशल वर्क प्रोग्राम पूरा करने के बाद पिछले शुक्रवार को तीसरी बार अपना ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनी। दोनों ने 4.0 ग्रेड प्वाइंट औसत के साथ कार्यक्रम पूरा किया।
.jpg)
माँ-बेटी के पास सेंट्रल टेक्सास कॉलेज से सामान्य अध्ययन, अंतःविषय अध्ययन और सामाजिक विज्ञान में एसोसिएट डिग्री और मैरी हार्डिन-बायलर से स्नातक की डिग्री है। अब उनकी ये कहानी सोशल मीडिया पारा खूब वायरल हो रही है। वैसे सच बात है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। इस बात को इन दोनों माँ-बेटी ने साबित कर दिया।
.jpg)
पिछले साल, मिनेसोटा की एक 84 वर्षीय दादी ने पहली बार विश्वविद्यालय शुरू करने के लगभग सात दशक बाद कॉलेज की डिग्री हासिल की। लगभग उसी समय, एक 88 वर्षीय व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले अपनी कॉलेज की शिक्षा को छोड़ने के साढ़े छह दशक बाद अपनी डिग्री वापस पूरा करने के बाद सोशल मीडिया पर काफी नाम कमाया था।


Download Android App
Download iOS App



