Viral Jugad Video: “वॉशिंग मशीन की शक्तियों का गलत इस्तेमाल” आंटी का जुगाड़ देख आप भी यही कहेंगे

Summary :

वॉशिंग मशीन का अनोखा उपयोग देख आप भी रह जाएंगे हैरान

भारत में जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला ने वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल आलू छीलने के लिए किया। इस अनोखे जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वीडियो को 6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और लोग महिला के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं।

भारत में जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स के पास इस तरह का आइडिया आया कैसे होगा। हाल में एक बार फिर से ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जहां महिला की करतूत पर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। महिला ने आलू छीलने के लिए चाकू या पीलर का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि कपड़े धोने वाले वॉशिंग मशीन की मदद से 5 मिनट में ढेर सारे आलू छील दिए।

वीडियो में दिखा देसी जुगाड़

जो लोग कुकिंग करते हैं उन्हें ये तो पता ही होगा की आलू छीलना कितना मुश्किल काम है। इसमें समय भी काफी लगता है। इसके लिए एक महिला ने कमाल का जुगाड़ लगाया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला टोकरी में ढेर सारे आलू लाती है और उसे फ्रंट लोड वाली वॉशिंग मशीन में डाल देती है। इसके बाद वॉशिंग मशीन को ऑन कर देती है। कुछ ही मिनटों में सारे आलू खुद-ब-खुद छिल जाते हैं। बाद में महिला सारे आलू वापस भी निकाल लेती है। यह जुगाड़ु वीडियो देख हर कोई महिला के दिमाग की दाद दे रहे हैं।

Viral Video: अंडे के साथ लगाए पैग, दिल्ली मेट्रो में शख्स ने पार कर दी सारी हदें, वीडियो वायरल

यहां देखें वायरल वीडियो

Source: @kdgothwal1 (x)

वायरल वीडियो को @kdgothwal1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया है, “बढ़ती हुई तकनीक ने बहुत कामों को बहुत सरल बना दिया है। ये देखो आलू को छीलने वाली मशीन। एक मिनट में कितने सारे आलू छील दिए हैं।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देख लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो फेक है वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह टेक्निक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।