चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग और लैंडिंग के बाद पूरी दुनिया ने भारत और भारतीय अंतरिक्ष संस्थान इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी थी। वहीं पड़ोसी देश के कुछ लोगों ने दावा किया था कि वे तो चांद पर ही रह रहे है, उन्हें उस चांद पर जाने की जरूरत नहीं है। इसका कारण बताते हुए वे कहते है कि क्या चांद पर बिजली है? नहीं है ना ? यहां भी नहीं है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कहा भी था, भाई की बात तो सही है। लेकिन पाकिस्तान के नागरिक असली में चांद पर पहुंच गए है। हम मजाक नहीं कर रहे है। पाकिस्तानी व्यक्ति ने असल में अपने कदम चांद पर रख दिए है। 

आपको अब भी हमारी बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा। तो आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @taimoorze ने शेयर करते हुए लिखा है, “पाकिस्तानी भी चांद पर जा रहे है”। चलिए आप को बता देते है कि पाकिस्तानी चांद पर कैसे पहुंचे। कंप्यूटर से बनाए गए इस वीडियो में, एक शख्स रॉकेट पर बैठे हुए चंद्रमा की ओर जाते हुए दिखता है। वह शख्स जब स्पेस में पहुंचता है, तो कहता है कि मैं किसी और दिशा में आ गया हूं। यहां तो सिर्फ अंधेरा है, जिसके बाद पृथ्वी पर बैठा एक व्यक्ति कहता है, तुम तो नरक पहुंच गए हो, जिसके बाद युवक उसे चांद तक पहुंचने का रास्ता बताते हैं। वीडियो के आखिर में, चंद्रमा की सतह पर उतरने और अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए शख्स कहता है, “ओह, आखिरकार मैं चांद पर पहुंच गया।”
Pakistanis are also going to the moon 😭 pic.twitter.com/QLW8WWkPh3
— Taimoor Zaman (@taimoorze) August 31, 2023
जी हां, अब पाकिस्तानी भी चांद पर जा रहे है, अब वह वीडियो के लिए ही क्यों ना हो। इस वीडियो को नदीम नाम के एक टिकटॉकर ने बनाया और शेयर किया है। लोग वीडियो की एडिटिंग की तारीफ करते हुए नहीं रुक रहे है। नेटिजन्स ने भी एडिटिंग के लिए नदीम की तारीफ की है। एक यूजर लिखता है- “डायलॉग काफी अच्छे लिखे गए है”।


Download Android App
Download iOS App



