वायरल वीडियो: इस दुनिया में आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे जो गजब का जुगाड़ करते होंगे। ऐसे लोगों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। खासतौर पर अगर आप भारत में रहते हैं तो आपको हर दूसरा आदमी कहीं न कहीं कुछ तो जुगाड़ करता दिख ही जाएगा। भारतीयों का जुगाड़ में कोई तोड़ नहीं है। हमारे देश के लोग ऐसे ऐसे जुगाड़ कर देते हैं जिसे देख कर हम हैरान ही हो जाते हैं। इंटरनेट पर भी हर दूसरे दिन जुगाड़ के अलग-अलग वीडियो देखने को मिलते हैं। अगर आपका सोशल मीडिया पर अकाउंट है तो आपने कभी न कभी तो ऐसी वीडियो जरूर ही देखी होंगी। ऐसी ही जुगाड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें हम गजब का जुगाड़ देख सकते हैं
क्या है वायरल वीडियो में
इंटरनेट पर हो रही वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं की एक बाथरूम की कुण्डी ख़राब है। अब आगे जो हम देखेंगे वो हमें हैरान कर के रख देगा। वीडियो में एक गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने एक डंडा लगाया हुआ है। उस डंडे पर दो सामने की तरफ निकलते हुए डंडे लगे हैं। एक पर लिखा है कि बाथरूम में गया है और दूसरे पर लिखा है कि बाथरूम में कोई नहीं है। जब कोई जाता तो उस डंडे को घुमा देगा और बाहर निकलने के बाद फिर से घुमा देगा।
दिमाग तो लगाना पड़ता है.. pic.twitter.com/uurDMSGCVw
— 💗दिल – का – दर्द 💔 (@Dil_ka___dard) January 2, 2025
वायरल वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Dil_ka___dard नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘दिमाग तो लगाना पड़ता है।’


Download Android App
Download iOS App



