आज की डेट में प्यार करने वालों के वादे भी कुछ हद तक बदल गए हैं। पहले के जमाने में चांद-तारे तोडऩे की बात पर ही प्यार का इजहार किया जाता था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि पहले जैसा कुछ रहा नहीं है। क्योंकि अब कुछ और नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं जी हां आपने कभी ऐसा कोई आशिक देखा है क्या जो अपने प्यार को पाने के लिए धरना दे सकता है। बोले तो केजरीवाल टाइप।

इतना ही नहीं वह भूख हड़ताल पर भी बैठ सकता है सिर्फ और सिर्फ अपनी माशूका से शादी करने के लिए। ब्रो ऐसे चौंकिए मत यह इंडिया है एंड इट्स हैपन ओनली इन इंडिया। बता दें कि हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जहां लड़का अपनी दुल्हनियां के चक्कर में लड़की के घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गया। इतना ही नहीं उसने वहां पर धरना भी दे दिया। फिर क्या था लड़की के घरवाले राजी हो गए और इसी के साथ हो गई हैप्पी एंडिग।
कुछ ऐसी है लव स्टोरी
ये मामला पश्चिम बंगाल के धूपगूरी का है। अनंता बर्मन और युवती लिपिका बीते 8 साल से रिलेशनशिप में थे। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि बेवजह ही लिपिका ने अनंता से बात करनी छोड़ दी। खबरों के अनुसार लिपिका के घरवाले उसके लिए लड़का देख रहे थे। अनंता परेशान हो गया क्योंकि लिपिका ने न कोई उसे वाट्सऐप्प किया और न फोन किया। जब अनंता को पता चला की लिपिका को देखने के लिए लड़का आ रहा है तो वह काफी ज्यादा परेशान हो गया।

दिया मोहब्बत का धरना
लिपिका को लड़केवाले देखने आने वाले थे। तभी अनंता ने लिपिका के घर के आगे जाकर धरना दे दिया। क्योंकि उसे तो अपना प्यार हासिल करना था भाई। इतना ही नहीं वो वहां पर भूख हड़ताल पर बैठ गया। इसके साथ ही अनंता लिपिका के घर के आगे एक कार्ड लेकर बैठा था। जिसमें लिखा था कि मेरे 8 साल मुझे वापस लौटा दो।

पुलिस के आते ही हो गई शादी
इसी बीच वहां पर पुलिसवाले को बुलाया गया। अनंता की हालत काफी ज्यादा बिगड़ रही थी। लिपिका के परिवार वाले भी आए। उसे अस्पताल भी लेकर गए। कई आस-पास के लोग अनंता के समर्थन में आए। घरवालों को मनाया गया। अनंता की हालत जैसे ही ठीक हुई। दोनों को मंदिर लेकर गए और शादी करवा दी। ये तो बिल्कुल ऐसी वाली स्टोरी हो गई प्यार किया तो धरना क्या।


Download Android App
Download iOS App



