चिप्स एक ऐसा स्नैक्स है जो सभी को पंसद होता है। पर अब मार्केट में ऐसे चिप्स भी है, जिसे खाने के बाद आपको काफी तीखा लगता है। फीर भी बहुत से लोग इन चिप्स को खाना पसंद करते हैं। लेकिन एक 14 साल के लड़के को ये चिस्प खाना भारी पड़ गया, क्योंकि उस लड़के की मौत हो गई है। अब आप सोच रहे होगें कि किसी की चिस्प खाने से कैसे मौत हो सकती है, तो इसके पिछे एक वजह है, जो आजकल सभी जगहों पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक हर कोई आजकल एक टेंड़ को अपने साथ में फोलों करता है। पर एक 14 साल के लड़के के लिए ये करना भारी पड़ गया। यहां भी एक बच्चे ने भी ऐसा ही चैलेंज लिया और उसे जिंदगी में काल बन के उभरा। जब छोटी लड़के ने चुनौती ली, तो उसे नहीं पता था कि मसालेदार चिप्स खाने से उसकी मौत हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना अमेरिका के मैसाचुसेट्स में घटी है।

जानकारी के अनुसार होरस वोलोबा नाम के एक 14 साल के लड़के ने मसालेदार चिप्स चुनौती ली, जो ऑनलाइन चल रही थी। इसे खाने के कुछ घंटों बाद उसके पेट में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद वो अस्पताल गया, लेकिन अस्पताल जाने के बाद लड़के की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बताया गया स्पाइसी फूड चैलेंज में उन्हें जो चिप्स खाने थे वो दुनिया के सबसे मसालेदार चिप्स थे। यहां तक कि इसके पैकिंग कवर पर भी चेतावनी दी गई है कि गर्भवती महिलाओं और अन्य समस्याओं वाले वयस्कों को इससे दूर रहना चाहिए क्योंकि यह बहुत तीखी मिर्च से बना है।
.jpg)
लड़के के परिवार वालों का कहना था कि ये चिप्स खाने के बाद हमारा बेटा बीमार पड़ गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने उन चिप्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी कड़ा दबाव बनाया। इन मसालेदार चिप्स से जुड़ा ये पहला घातक मामला है। इस घटना के कारण कुछ स्कूलों में इन चिप्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मसालेदार चिप्स का यह पैकेट बाजार में कम दामों में उपलब्ध है।


Download Android App
Download iOS App



