हमारे दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है तथा शाम की शुरुआत सूर्यास्त से होती है।सूर्यदेव की आराधना करने से व्यक्ति को समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलती है और सूर्यदेव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद करने से सूर्यदेव ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो सकती हैं और व्यक्ति को धन-हानि का सामना करना पड़ सकता है। माना गया है कि इन कामों को अगर कोई व्यक्ति सूर्यास्त के बाद करता है तो उससे घर में दरिद्रता और नकारात्मकता बढ़ने लगती है।

शाम के समय कभी भी किसी भी पौधे या पेड़ की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। और यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे का स्पर्श नही करना चाहिए। और न ही उन्हें जल देना चाहिए। इससे धन की देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर से समृद्धि दूर हो जाती है।
सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू पोछा कभी नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोछा करने से घर की खुशियों और गुडलक समाप्त हो जाता है।
सूर्यास्त के बाद कभी भी अपने बालों को ना काटें। और ना ही शेव करवाएं। कई लोगों सूर्यास्त के बाद बाल कटा लेते हैं या फिर शेव कर लेते हैं। ऐसा करने से जीवन पर नकरात्मक असर होता है और धन हानि हो जाती है।
हिंदू धर्मग्रंथों में सूर्यास्त के समय सोना अशुभ माना गया है। सूर्यास्त के समय जब दोनों बेला मिलती हैं तब उस समय किया हुआ भोजन और नींद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसलिए शाम के समय भूल से भी सोना नहीं चाहिए.। ऐसा करने से स्वास्थ्य के साथ-साथ धन हानि का सामना करना पड़ता।


Download Android App
Download iOS App



