जहां एक ओर सूट सिलाए बैठे थे दोस्त-यार, दूल्हे ने शादी में बुलाए सिर्फ 3 ही मेहमान, बोला- ‘मेरी शादी, मेरी मर्ज़ी’

Summary :

शादी एक ऐसी चीज़ हैं जिसके होते ही घर में कितने लोगो का आना-जाना शुरू हो जाता हैं। ऐसे में दूल्हे ने शादी में सिर्फ 3 लोगों को बुलाया, जिसके बाद से उसके दोस्तों संग उसकी महाभारत ही छिड़ गयी।

शादी एक ऐसी चीज़ हैं जिसका मज़ा तब ही आता हैं जब उसमे खुश होने के लिए ढेरो मेहमान और अपने करीबी यार हो उनके बिना शादी कभी शादी जैसी लग ही नहीं सकती। लेकिन उनमे से कुछ ऐसे भी होते हैं जो आते भी हैं खाते भी हैं लेकिन फिर भी ढेरो नुक्स निकाल कर चले ही जाते हैं। खासतौर पर शादी में आने वाले मेहमान किसी न किससी चीज़ में कमी निकाल ही लेते हैं। आज हम आपको कहानी एक ऐसे दूल्हे की सुनाएंगे, जिसने मेहमानों को ये मौका ही नहीं दिया।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक दूल्हे ने खुद ही अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उसने अपनी शशादी में बहुत ही कम लोगों को बुलाने का फैसला किया था. ऐसे में बहुत से लोग थे, जो खुद को मेहमानों की लिस्ट में एक्सपेक्ट कर रहे थे लेकिन उन्हें बुलाया नहीं गया। ऐसे में बवाल इस बात पर छिड़ गया कि क्यों उन्हें बुलाया नहीं गया।
शादी में शरीख हुए सिर्फ 3 मेहमान
आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन खुद दूल्हे ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर डाली और लोगों से पूछा कि उसने अपनी शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाकर कौन सी गलती कर दी। उसने बताया कि वो अपनी शादी को बहुत छोटा रखना चाहता था। ऐसे में गेस्ट के तौर पर उसने अपना एक दोस्त, अपनी मंगेतर का एक दोस्त और एक ऐसा दोस्त बुलाया, जिसे दोनों ही बेहतरीन तरीके से जानते थे और वो फोटो खींचने में भी माहिर थी। उसे ऐसी ही शादी चाहिए थी, इसलिए उसने ऐसा किया। 
दोस्तों में छिड़ गई महाभारत
जब ये बात दूल्हे के दोस्तों को पता चली कि सिर्फ 3 ही लोग शादी में शामिल हुए, तो इस बात को लेकर लड़ाई होने लगी कि आखिर उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया। दूल्हे का कहना है कि उन्होंने अपनी शादी में परिवार वालों को भी नहीं बुलाया था, ऐसे में वो सारे दोस्तों को कैसे बुलाते। उसकी पोस्ट को पढ़ने के बाद लोगों ने उसे सांत्वना दी कि अगर वो अपनी शादी को ऐसा ही रखना चाहता था, तो ये उसकी मर्ज़ी है।

Desk Team